23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 7359 कोरोना पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल में ज्यादा केस, 15 दिनों में 79 की मौत

फरवरी 2022 लगते ही मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। आज 2 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार,  24 घंटे में 7359 नए कोरोना पॉजिटिव और 6 की मौत दर्ज की गई है।अब MP में एक्टिव केसों की संख्या 53 हजार के पार पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि 9696 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 9.00% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

आज 2 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 7359 नए कोरोना पॉजिटिव में से इंदौर में 1112, भोपाल में 1438, जबलपुर में 390, ग्वालियर में 164, खरगोन में 381, दमोह में 124, दतिया में 131, झाबुआ में 110, कटनी में 131, मंडला में 103, मंदसौर में 133, राजगढ़ में 113, रायसेन में 179, रतलाम में 103, सागर में 121, सागर में 174, सिवनी में 138, उज्जैन में 185, विदिशा में 152 बाकी अन्य जिलों से मिले है।इसके साथ ही 6 मौते दर्ज की गई है, इंदौर में 3, भोपाल में 2 और खरगोन में 1 मौते हुई है।

वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 53951 हो गई है। पॉजिटिविटि दर 9.42 फीसदी है और रिकवरी रेट 90 फीसदी से ऊपर बना हुआ है।पिछले 15 दिनों में 79 लोगों ने दम तोड़ा है। इधर, विदिशा में ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। विदिशा से 19 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 7 जनवरी को दिल्ली भेजे गए थे, जिसके रिपोर्ट अब आई है, जिसमें 12 मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। 21 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज गए हैं, इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

समय पर ही होंगी MP Board की परीक्षाएं

स्कूल शिक्षा इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत परीक्षा कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। परमार ने निर्देश दिए कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था रखें। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाए। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।

बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में ही वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र के अलीराजपुर में 2 आदिवासी महिलाओं का सड़क पर यौन उत्पीड़न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!