27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

बजट किसान, नौजवान और दलित एवं आदिवासी समुदाय के खिलाफ-जीतू पटवारी

सरकारी अव्यवस्था से मर रही हजारों गाय,शिवराज सिंह चौहान सरकागौ सेवा के नाम पर गौ हत्या कर रही है।

साल 2022 23 का केंद्रीय बजट पेश हो चुका है। देश के केंद्रीय बजट पेश होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजटमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है और ना ही केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए कुछ शामिल है।

जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें मध्यप्रदेश के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। यह बजट किसान, नौजवान और दलित एवं आदिवासी समुदाय के खिलाफ है। यही नहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार गौ सेवा के नाम पर गौ हत्या कर रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन इस बजट में किसानों की चर्चा मुश्किल से 1 मिनट के लिए ही की गई। केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर भारत की जनता से मजाक किया है। बजट में मध्यप्रदेश के लिए सिर्फ केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया गया है। यह कोई नई परियोजना नहीं है और लंबे समय से लंबित है।

जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद यूपी और एमपी के बीच पानी के बंटवारे को लेकर सही से समझौता नहीं हो सका। जीतू पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले बुलेट ट्रेन चलाने का वादा किया था लेकिन इस बजट में बुलेट ट्रेन की बात कहीं दिखाई नहीं दी और सरकार वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कर रही है। यह ट्रेनें पीपीपी मॉडल पर चलेंगी और उनमें किसी तरह का सम्मानजनक रोजगार पैदा नहीं होगा। यह पूरी तरह से रेलवे के निजीकरण करने का षड्यंत्र है।

गौशाला में सैकड़ों गायों की मृत्यु का मामला

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भाजपा पार्षद से जुड़ी गौशाला में सैकड़ों गायों की मृत्यु हो जाने के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार गौ माता की हत्या कर रही है। गाय के दिन भर के भोजन के लिए सिर्फ एक रुपए 60 पैसे शिवराज सरकार दे रही है क्या इतने पैसे में गाय का पेट भरा जा सकता है। शिवराज सरकार गौशालाओं के नाम पर सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार करने का मौका दे रही है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार में मध्यप्रदेश में 1000 गौशाला खुलवाए गई थी लेकिन शिवराज सरकार उन गौशालाओं का भी सही ढंग से संचालन नहीं कर पा रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि गोशाला में गायों की मृत्यु के मामले की जांच करने के लिए काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट माननीय प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अहंकार में डूब चुके हैं। जब एक पूर्व मुख्यमंत्री किसानों की समस्या उठाने के लिए उनसे समय मांगता है तो वे डेढ़ महीने तक समय नहीं देते। अभी उन्होंने 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर का अंश बता दिया। इस तरह एक तरफ शिवराज सिंह चौहान के अंदर अहंकार बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ चापलूसी बढ़ती जा रही है। लेकिन शिवराज जी को समझ लेना चाहिए कि यह अहंकार रावण की तरह होता है।

अधिकारियों को भी दी चेतावनी

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि जो अधिकारी ईमानदारी से संवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं वे काम करें लेकिन जो सरकार के एजेंट बनकर राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। 2023 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद उनके साथ न्याय किया जाएगा।

Related posts

चुनाव में विजय श्री का भाजपाइयो ने जमकर मनाया जश्न

MP SIDHI NEWS TEAM

एमपी पुलिस को बिना बताए इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस को लोगो ने बंधक बनाया व खदेड़ा, बदमाश को छुड़ाया

MP SIDHI NEWS TEAM

मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!