
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करतें हुए कहाँ कि आजादी के अमृत महोत्सव में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट देशवासियों के लिए स्वर्णिम और अमृतकाल का बजट है, जो अगले 25 साल की बुनियाद रखेगा। आजादी के 75 साल से 100 साल तक ब्लू प्रिंट बजट में पेश किया गया है , जिसका हम स्वागत करतें है ।
इसी साल लॉन्च होगी डिजिटल करेंसी
प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने आगे कहा कि ब्लॉकचेन और अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इसी साल आर बीआई डिजिटल रुपया जारी करेगी। इससे इकोनॉमी को बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30% का टैक्स लगाया जाएगा। वर्चुअल डिजिटल असेट्स के टैक्सेशन में बदलाव किया गया है।कॉरपोरेट टैक्स को 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है,जो स्वागत योग्य कदम हैं।
निवेश के लिए 7.55 लाख करोड़
भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने बजट की खूबी को शानदार ढंग से बताते हुए कहाँ कि पूंजी निवेश से रोजगार बढ़ाने में बड़े उद्योगों और एम एस एम ई दोनों से मदद मिलती है। महामारी के असर से बाहर निकलने के लिए यह जरूरी है। निजी निवेशकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए केंद्रीय बजट में 5.54 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7.55 लाख करोड़ का प्रावधान कर दिया गया है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होगें । क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए सॉवेरन ग्रीन बॉन्ड्स जारी किए जाएंगे। इससे मिलने वाली रकम को ऐसे प्रोजेक्ट्स में लगाया जाएगा, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मददगार होंगे। सेमी कंडक्टर निर्माण के लिए इंडस्ट्री डेवलप की जाएगी। इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।
गेमिंग और एनिमेशन बनेंगे इकोनॉमी का हिस्सा
प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि बजट किसान हितैषी, रोजगारोन्मुखी, लघु और कुटीर उद्योग को पोषित करने वाला, विद्यार्थीयो के लिए कल्याणकारी ,एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्, गेमिंग और कॉमिक्स यानी एवीजीसी सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स इससे जुड़े सभी स्टाक होल्डर्स के साथ बातचीत होगी। ऐसे रास्ते तलाशेगी जिससे हमारी घरेलू क्षमता के जरिए हम अपने बाजार और ग्लोबल मार्केट की जरूरतें पूरी कर सकें।
रोजगार और गरीबों के लिए ऐलान, सर्वहारा हितैषी — इन्द्र शरण
भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि बजट में शक्ति मास्टर प्लान के तहत एक्सप्रेसवे बनेंगे। नेशनल हाईवे नेटवर्क 25 हजार किमी तक बढ़ाया जाएगा। इस मिशन के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें 60 लाख नए रोजगार का सृजन करने होगें। गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे,जिसमें 48000 करोड़ रुपए का प्रावधान है।अब ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिनमें चिप लगी होगी। विदेश जाने वालों को सहूलियत होगी। डाकघरों में भी अब एटीएम मिलेंगे।
एम एस एम ई को 6 हजार करोड़
भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट की भरपूर प्रंशसा करते हुए कहा कि एम एस एम ई को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं शुरू होंगी। 5 साल में 6000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उदयम, ई-श्रम, एन सी एस और असीम पोर्टल आपस में जुड़ेंगे। इससे इनकी संभावनाएं और ज्यादा बढ़ेंगी। अब ये लाइव ऑर्गेनिक डेटाबेस के साथ काम करने वाले प्लेटफॉर्म होंगे। इनसे क्रेडिट सुविधाएं मिलेंगी और आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए संभावनाएं बनेंगी।
समावेशी,सर्वजनहिताय के स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए आत्मनिर्भर भारत के बजट का स्वागत करती हूँ —रीती पाठक
सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक ने 1 जनवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह आम बजट आमजनों के हित में है,किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बनाए गए बजट में हुए 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 19500 करोड़ रूपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है,2022-23 के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 25000 किलोमीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है,राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार हेतु 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे,हर घर, नल से जल योजना के लिए वर्ष 2022-23 में 60000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं । गंगा के किनारे 5 किलोमीटर चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए , राज्य सरकारों और एमएसएमई की भागीदारी के लिए व्यापक पैकेज पेश करने की व्यवस्था,आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां देने की व्यवस्था करने सहित बजट में किसानों,गरीबों,आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों,मध्यमवर्गीय के लिए बेहतर व्यवस्था बनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में साहसिक बजट है। मैं केंद्रीय बजट 2022-23 का स्वागत करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का आभार व्यक्त करती हूँ ।
