24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

विंध्य में डेढ़ सौ करोड़ में बनी सबसे बड़े हॉस्पिटल के घटिया निर्माण की खुली पोल

विंध्य में डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से बने सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घटिया निर्माण की पोल उस समय खुल गई जब हॉस्पिटल की फॉल सीलिंग गिर गई। हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह 8:00 से 9:00 के बीच हुआ। सोमवार सुबह जब चिकित्सक अपने-अपने ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लिफ्ट के पास हॉस्पिटल की फॉल सीलिंग गिर चुकी है जिसे देखकर आश्चर्यचकित रह गए और तुरंत सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अक्षय श्रीवास्तव सहित श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ मनोज इंदुलकर को घटना के संबंध में अवगत कराया गया।

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अजय श्रीवास्तव के अनुसार सोमवार की सुबह 10:00 बजे से पहले हॉस्पिटल की 8 से 10 फॉलिंग सीलिंग गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि यह हादसा लिफ्ट के सामने फर्स्ट फ्लोर पर हुआ है। डॉक्टर अक्षय तिवारी के अनुसार हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। फॉल सीलिंग गिरने से मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कंस्ट्रक्शन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं ।2 साल के भीतर ही लगातार दो बार फॉल सीलिंग की छत गिर चुकी है, ऐसे में सवाल उठना जायज है। बताया जा रहा है कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज परिसर में अक्टूबर 2019 में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की बिल्डिंग तैयार की गई थी। हॉस्पिटल को बने अभी 2 साल भी नहीं हुए हैं कि फॉल सीलिंग की गिरने की यह दूसरी घटना है ।इससे पहले नवंबर 2019 में भी इसी जगह पर ऐसा ही हादसा हो चुका है

Related posts

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता के भाई लेंगे भाजपा की सदस्यता

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंगरौली : कंपनी में कार्य के दौरान झुलसे व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!