28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

संघ परिवार के सदस्य को कांग्रेस में शामिल कर कांग्रेस ने शुरू किया घर चलो अभियान

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुयश ताम्रकार ने सैकड़ों साथियों के साथ अजय सिंह के हांथों ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के भतीजे हैं सुयश ताम्रकार

सीधी 1 फरवरी,2022। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम “घर चलो घर घर चलो अभियान” के तहत कांग्रेस ने सतना में संघ परिवार में सेंध लगाई है। यहां विन्ध्य में आरएसएस का बड़ा चेहरा रहे स्व. शंकरलाल ताम्रकार के परिवार के सदस्य,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार के भतीजे भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुयश ताम्रकार ने अपने 251 साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के हांथो कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । सुयश ताम्रकार के पिता प्रदीप ताम्रकार सतना नगरनिगम के दो बार पार्षद रह चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मक़सूद अहमद, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजभानसिंह, नगरनिगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर, रवींद्र सिंह सेठी, मनीष तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सुयश ताम्रकार और उनके सैकड़ों साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि हमने यह कार्यक्रम सीधी जिले से शुरू किया था जहाँ लगातार लोग कांग्रेस परिवार से जुड़ रहे हैं । यह बड़ी खुशी की बात है कि अब सतना से भी उसकी शुरुआत हो रही है। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अपने नींव के पत्थरों को न केवल अपमानित कर रही है बल्कि उनकी उपेक्षा भी कर रही है। यही वजह है कि संघ और भाजपा परिवार से जिनका पीढियों से नाता रहा है ऐसे लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। सिंह ने सुयश ताम्रकार को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सही समय पर जो सही निर्णय लिया है उसका कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरा सम्मान किया जाएगा । अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जो घर चलो घर घर चलो अभियान चलाया जा रहा है उससे बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छूती महंगाई को आम जनता तक पहुंचा कर भाजपा सरकार को बेनकाब करें।

पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मक़सूद अहमद ने कहा कि जो भी लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री रहे सुयश ताम्रकार ने कहा कि भाजपा में अब उन लोगों को चुन चुन कर अपमानित किया जा रहा है जिन्होंने भाजपा को अपने खून पसीने से सींचा है।

Related posts

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश : डिप्टी स्पीकर के पद के लिए सियासी जंग शुरू, पुरानी परंपरा हो सकती है कायम

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा संभागिय संगठन प्रभारी 21 को सीधी में, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सामिल 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!