27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किया युवती पर ब्लेड से हमला

इंदौर। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने हद पार कर दी इसका एक मामला इंदौर में देखने को मिला जहां युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई युवती के गाल पर 45 टांके आए हैं। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।आजाद नगर में मंगलवार की देर शाम एकतरफा प्यार में पागल सिरफिर ने युवती और उसके भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए, दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी को 2 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।

बचाने आए युवती के भाई पर भी ब्लेड से हमला किया

आजाद नगर में युवती आसीम शादी के 3 साल पहले मायके आजाद नगर आई थी। मंगलवार दोपहर को अक्का उर्फ अकरम खान ने आसीम को किसी और के साथ देख लिया। देर शाम वह घर में घुसकर आसीम पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे को निशाना बनाकर किए गए हमले में आसीम बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आए तो अकरम भाग गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

प्यार में पागल था अक्का

लड़की के पिता ने बताया कि अक्का तीन साल पहले उनकी लड़की को परेशान करता था। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन उन्होंने बेटी की शादी कहीं और कर दी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बेटी शादी के बाद पहली बार अपने पिता के घर आई थी। अक्का ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। अक्का पर आसीम के परिजन ने आजाद नगर थाने में पहले भी अक्का के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उस पर जुए और अन्य मामले दर्ज हैं।

Related posts

प्रतिदिन 2 हजार रुपए के हिसाब से ब्याज लेना चाह रहा था सूदखोर, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए साल में मिलेगा तोहफा, कार्ययोजना जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री लक्ष्‍मीकांत शर्मा का की मौत, कोरोना संक्रमित हुए थे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!