29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 9966 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता,CM का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश में आज 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के मौके पर 9966 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 70 हजार के पार हो गए है। पिछले 24 घंटे में 8 की मौत दर्ज की गई है। वही इंदौर के बाद अब शिवपुरी में नए स्ट्रेन BA.2 की एंट्री हो गई है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और रिकवरी रेट 90.81% है। चिंता की बात ये है कि सभी 52 जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं।

आज 26 जनवरी 2022को आई रिपोर्ट् के अनुसार, एमपी में पिछले 24 घंटे में 9966 कोरोना के मामले नए आए है।इसमें भोपाल में 2095, इंदौर में 1992, जबलपुर में 970, ग्वालियर में 506, खरगोन में 293, विदिशा में 269, रीवा में 238 और धार में 211 बाकी अन्य जिलों में मिले है।खरगोन, विदिशा, रीवा और धार में केस 211 से 293 के बीच है। वहीं, 12 जिलों में नए केस का आंकड़ा 100 के पार है।

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)  ने कहा कि आपसे मेरी प्रार्थना है कि COVID19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण आवश्यक है।टीका लगवाने के साथ ही स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन कीजिये। यह कोरोना की जड़ों पर प्रहार करने का समय है। आप सबके सहयोग से हम यह लड़ाई जीतेंगे। मेरी अपील है कि कोविड से मुकाबले में हमारी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां हर स्तर पर सतर्क रहें, क्रियाशील रहें। इस चुनौती का हमें सामना करके सफल होना ही है:

Related posts

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अगले साल होंगे नगरीय निकाय चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

मोहल्ले वालों को गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा,गोलगप्पे खिलाता रहा कोरोना संक्रमित ठेले वाला, एक ही वार्ड के 11 लोग हुए कोरोना संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!