33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिया संदेश,सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के अवसर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि वे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर स्वयं, परिवार, प्रदेश तथा देश को सुरक्षित करें। यह बहनों के लिए भाइयों की ओर से सच्चा तोहफा होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में नियमित टीकाकरण के साथ ही आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महा अभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष के अधिक उम्र का हर पात्र व्यक्ति दोनों डोज अवश्य लगवाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत 25 अगस्त को कोरोना वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज तथा 26 अगस्त को दूसरा डोज निर्धारित केन्द्रों पर लगाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सभी कोरोना वांलेटिंयर्स,जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों सहित आमजन से अपील कि है कि वे इस टीकाकरण महा अभियान में अपना पूरा सहयोग देकर इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएं।

कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित हुआ है, परन्तु पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी कोरोना के प्रकरण आ रहे हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं। पूर्ण सावधानी बरतें तथा कोविड अनुकूल व्यवहार करें।

टीका देता है 93 प्रतिशत सुरक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सीन कोरोना के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा चक्र है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह कोरोना के विरुद्ध 93 प्रतिशत सुरक्षा देता है। परन्तु इसके लिए कोरोना के दोनों डोज निर्धारित समयावधि में लगवाना जरूरी है। यह वैक्सीन तभी पूरी तरह प्रभावी होगा, जब इसके दोनों डोज लिए जाएं।

12 प्रतिशत ने ही लगवाया है दूसरा डोज

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में 60 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोरोना का प्रथम डोज लग गया है, परन्तु 12 प्रतिशत ने ही दूसरा डोज लगवाया है। जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है वे 84 दिन बाद तथा जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया वे 28 दिन बाद दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।

Related posts

अब 9 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन इंदौर उज्जैन महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थल भी बंद, 4986 नए केस आए सामने

MP SIDHI NEWS TEAM

कक्षा पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम 1 अप्रैल से

MP SIDHI NEWS TEAM

तेजी से बढ़े एक्टिव केस, मध्यप्रदेश में पॉजिटिविटी रेट से बढ़कर पहुंच गई है 1% के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!