30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमेरा विंध्य

कोल माइंस की गाड़ियों की इंट्री के एवज में मांगी थी रकम, कहा था- हर महीने चाहिए 15 हजार, रीवा लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा

सिंगरौली। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सिंगरौली जिले में दबिश देकर नवानगर थाने में पदस्थ एक भ्रष्टाचारी प्रधान आरक्षक को बेनकाब किया है। लोकायुक्त सूत्रों की मानें तो हेड कांस्टेबल 10 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रेप हुआ। दावा है आरोपी पुलिसकर्मी ने कोल माइंस की गाड़ियों की इंट्री के एवज में रकम मांगी थी। लेकिन बिना पैसे लिए ट्रांसपोर्टर को परेशान कर रहा था।हारकर ट्रांसपोटर रीवा लोकायुक्त एसपी के पास पहुंचा था।

जहां आवेदन का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई। ऐसे में मंगलवार की सुबह निगाही मोड़ के पास रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है। अब लोकायुक्त की टीम आरोपी प्रधान आरक्षक को लेकर विश्राम गृह पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवार उसके खिलाफ शिकायतकर्ता एवं ट्रांसपोर्टर उमाशंकर दुबे ग्राम कचनी जिला सिंगरौली कुछ दिन पहले रीवा ​कार्यालय पहुंचकर शिकायती ​आवेदन ​दिया था। रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि मंगलवार की सुबह जानकी प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक 85 थाना नवानगर जिला सिंगरौली को 10 हजार की रकम के साथ पकड़ा गया है।

प्रतिमाह 15000 की मांग की गई थी

प्रतिमाह 15000 रुपए की मांग ट्रांसपोटर का आरोप था कि कोल माइंस की गाड़ियों की इंट्री के एवज में प्रतिमाह 15000 की मांग की गई थी। महीना न देने पर चालक से लेकर पूर स्टाफ को परेशान किया जा रहा थ। सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाई गई। ऐसे में ट्रैपिंग के लिए डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय टीम भेजी थी।निगाही मोड़ के पास लोकायुक्त ने पकड़ा लोकायुक्त एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने ट्रांसपोटर को निगाही मोड़ पर बुलाया था। जिसकी जानकारी पहले ही ट्रांसपोटर ने लोकायुक्त को दे दी थी। ऐसे में 12 सदस्यीय दल सिविल कपड़े में खड़ा थस। जैसे ही ट्रांसपोटर ने 15000 रुपए दिए और आरोपी प्रधान आरक्षक ने जेब में पैसे रखे। तभी इशारा समझते ही लोकायुक्त ने धर दबोचा है।

Related posts

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

MP SIDHI NEWS TEAM

घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी गायब,परिजन पुलिस थाना पहुंचकर लिखाई रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में युवक की हत्या:रिश्तेदारी में गए युवक का गला रेता, पटपरिया नाले के पास मिला शव

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!