25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

करोड़ों का आसामी निकला 40 हजार रूपए कमाने वाला टाइम कीपर, EOW की कार्रवाई, बेनामी संपत्ति जब्त

पन्नालाल शुक्ला PWD में 35 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पन्नालाल शुक्ला पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ हैं।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सुबह 5:00 बजे बड़ी कार्रवाई की गई। दरअसल लोक निर्माण विभाग के टाइम कीपर के घर EOW की टीम ने तड़के सुबह दस्तक दी। वहीं अब तक की जांच में ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा टाइम कीपर के घर से एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही कई अन्य संपत्ति और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

EOW अधिकारियों की माने तो ऐसी के सामने भ्रष्टाचार से आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत की गई थी। जिसके सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद रविवार सुबह 5:00 बजे EOW निरीक्षक प्रवीन चतुर्वेदी की टीम ने रीवा के टाइम कीपर के घर दस्तक दी 40 सदस्य टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई में अब तक अधिकारियों को कई बेनामी संपत्ति का पता चला है। EOW निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी की माने तो पन्नालाल शुक्ला, निवासी माझागांव के घर छापेमारी कार्रवाई की गई है। जिसमें छोटे से कर्मचारी के पास से करोड़ों की दौलत बरामद हुई है। वही आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यायालय से सर्च वारंट लिया गया था।

वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पन्नालाल शुक्ला पीडब्ल्यूडी टाइम कीपर के पास से 60/60 के 3600 वर्ग फीट में दो मंजिला मकान जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है के अलावा 8 बैंक खाते, दो पोस्ट ऑफिस में खाते 36000 केस, बैंक और बीमा पॉलिसी में 10 लाख, बोलेरो वाहन दो मोटरसाइकिल के जमीनों की रजिस्ट्री के कागजात सहित कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि एक 60 वर्षीय पन्नालाल शुक्ला PWD में 35 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पन्नालाल शुक्ला पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ हैं। जिनमें उनको कुल वेतन 40 लाख अब तक मिले हैं। वहीं वर्तमान समय में टाइम कीपर की सैलरी 40 हजार रुपए महीना है। जबकि ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक 1 करोड़ रुपए से ज्यादा चल और अचल संपत्ति बरामद की गई है। वहीं अभी उनकी सेवा के 1 साल बाकी है ईओडब्ल्यू ने इस मामले में और भी कई खुलासे की उम्मीद जताई है।

Related posts

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 180 पार, इन जिलों में बिगड़े हालात

MP SIDHI NEWS TEAM

आयुष राज्यमंत्री कांवरे के प्रयास से 136 चिकित्सकों की परिवीक्षावधि समाप्त

VIKASH KUMAR DWIVEDI

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!