25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

राजनीतिक दबाव में मुझे फँसाया गया-दिग्विजय सिंह

इंदौर कोर्ट की सजा के ऐलान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे जान बूझकर फँसाया गया है, दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू समेत 6 लोगों को 1-1 साल की सजा और 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इंदौर जिला कोर्ट के कोर्ट नंबर 30 में न्यायाधीश मुकेश नाथ की कोर्ट ने 11 साल पुराने मारपीट के मामले में सजा का फैसला सुनाया है। मामले में 3 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। देर शाम सभी दोषियों को कोर्ट ने 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह झूठा मामला है।

वही कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है, उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 11 वर्ष पुराने प्रकरण में जिसमें मेरा नाम FIR में भी नहीं था, राजनीतिक दबाव में बाद में जोड़ा गया। मुझे सज़ा दी गई। मैं अहिंसा वादी व्यक्ति हूँ हिंसक गतिविधियों का सदैव विरोध करता रहा हूँ। ADJ Court का आदेश है उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। मैं ना भाजपा संघ से डरा हूँ ना कभी डरूँगा, चाहे कितने ही झूठे प्रकरण बना दें और कितनी ही सज़ा दे दी जाए।

Related posts

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

MP SIDHI NEWS TEAM

MP के CM की कुर्सी पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को देखना चाहते है कांग्रेस विधायक

MP SIDHI NEWS TEAM

मोदी सरकार के 8 साल सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!