25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 ने दस्तक दी, कई VIP नेता हुए संक्रमित

बेकाबू कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में Omicron के सब वैरीअंट ने दस्तक दी। नए वेरिएंट से संक्रमित इंदौर में मरीज मिले हैं इधर प्रदेश के कई VIP नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में कहर बनकर टूट रही है। संक्रमण की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उससे यह आशंका होने लगी है कि कहीं फिर से लॉक डाउन की स्थिति न उत्पन्न हो जाए। हालांकि प्रदेश सरकार पहले ही lock-down को लेकर स्थिति क्लियर कर चुकी है कि प्रदेश में अब lock-down नहीं लगाए जाएगा किंतु पाबंदियां बढ़ सकती है।

क्योंकि इसी दरमियान प्रदेश में ओमी क्रोन के सब वैरीअंट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 ने दस्तक दे दी है। ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन से शहर में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 6 बच्चे भी हैं। बता दें, BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है। इंदौर में 1 दिन में 4 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। 2665 केस मिले हैं।

कई वीआईपी नेता संक्रमित हुए

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये बात खुद उन्होंने ट्वीट कर बताई। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा कि कोरोना पॉजिटिव आई है। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी संक्रमित हो गए हैं। बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल कोरोना संक्रमित हो गए हैं।ग्वालियर-चंबल बेल्ट के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) की HOD यशोधरा गौर और जिला पंचायत CEO IAS आशीष तिवारी की पत्नी संक्रमित मिली हैं।

जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) में 220 में से 112 जूनियर डॉक्टर अभी तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

भोपाल, जबलपुर की यह स्थिति है

भोपाल में 2128 नए केस मिले हैं और 1 मौत भी हुई है। जबलपुर में तीसरी लहर में सबसे अधिक 1 दिन में 910 केस आए। जिले के गढ़ा निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों डोज लग चुके थे। ग्वालियर में 459 संक्रमित मिले।

Related posts

मध्य प्रदेश सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार दे सकती है कंप्यूटर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

किसान पार्टी का गौरव और उसकी उन्नति पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकता-प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 9385 केस, एक्टिव केस 49 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!