27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र में बेकाबू कोरोना, आज 77 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर, सीएम का बड़ा बयान

नए साल से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। आज शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 400 पार हो गई है और संक्रमण दर 0.10 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 31 दिनों में 700 से ज्यादा केस मिल चुके है।

आज शुक्रवार 77 नए केसों में इंदौर में 43, भोपाल में 17, जबलपुर में 11, दतिया में 4, ग्वालियर, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में 1-1 केस आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 407 पहुंच गई है।एक दिन पहले ही शुक्रवार को 72 केस मिले थे। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में डबल डिजिट में केस मिले हैं। वर्तमान में भोपाल में 77 तो इंदौर में 237 एक्टिव केस हैं।वही इंदौर में एक ओमिक्रॉन का भी मरीज मिला है, जिसके बाद इसकी कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

गुरुवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने निर्देश दिए थे कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं, इसके नियंत्रण के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। चारों महानगरों में केस आ रहे हैं। इंदौर कलेक्टर को कोरोना नियंत्रण की रणनीति, कोविड केयर सेंटर, फीवर क्लीनिक एक्टिव करने, टेस्ट करने कराएं। सबसे ज्यादा सतर्कता और चुनौती इंदौर की ही है। केस तेजी से बढ़ेंगे अतएव व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहे।अन्य सभी कलेक्टर भी पूरी तैयारी कर व्यवस्थाएँ दुरूस्त रखें। अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रहने दी जाए। कोविड क्राइसिस मेनेजमेन्ट कमेटियों की बैठक करायें।

Related posts

प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण 15 मई से होगा प्रारंभ-वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 8678 नए कोरोना पॉजिटिव,एक्टिव केसों की संख्या 66 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!