29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

इंसानियत को शर्मसार करता यह वीडियो,”जब रक्षक ही बन जाए भक्षक” जिंदगी देने वाले ही बांट रहे हैं मौत….

शिवपुरी के जिला हॉस्पिटल में कोविड-19 वार्ड में जो हुआ उसे देखकर किसी का भी इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा जहां आज भर्ती एक मरीज की मौत हो गई और उसके बाद उनके पुत्र ने हॉस्पिटल के ऊपर आरोप लगाया कि स्टाफ के द्वारा उनके पिता की ऑक्सीजन की पोर्टेबल यूनिट हटा दी जिसके बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सबके सामने आया है । वहीं सीएमएचओ ने जांच दल गठित करके 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है

घटना विस्तार से-
शिवपुरी के जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पिछोर निवासी सुरेंद्र शर्मा की बीती रात की मृत्यु हो गई, उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र दीपक ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके पिता कोविड के जनरल वार्ड में भर्ती थी रात 11:00 बजे हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज की ऑक्सीजन की पोर्टेबल यूनिट हटा दी जिसके कारण उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन नीचे चला गया इसका इसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और सुबह दीपक को जब पता चला तो उसने हंगामा किया तब उनको आईसीयू में भर्ती करने की औपचारिकता की गई दीपक खुद पिता को पीठ पर लादकर आईसीयू में ले गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही सुरेंद्र शर्मा की मौत हो गई । स्टाफ द्वारा ऑक्सीजन पोर्टेबल यूनिट हटाने का सीसीटीवी भी सबके सामने आया है इसमें कोई वार्ड बॉय मरीज की ऑक्सीजन यूनिट हटाते दिखाई दे रहा है । परिजनों का कहना है कि मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

Related posts

कोरोना केसों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 7430 पॉजिटिव, एक्टिव केस 52 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

31 जनवरी से स्कूल खुलने पर फिलहाल संशय : अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल -शिक्षा मंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी-गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!