25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बूथ विस्तार के माध्यम से पार्टी का वोट प्रतिशत 51 से अधिक करें कार्यकर्ता -इंद्र शरण 

बूथ विस्तार योजना में सांसद, विधायक एवं संपूर्ण पार्टी हुई शामिल 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की महत्वाकांक्षी योजना बूथ विस्तार के अंतर्गत जिले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, मंडल अध्यक्ष और विस्तारक के साथ-साथ मोर्चों एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित संपूर्ण भाजपा आत्मनिर्भर बूथ योजना में दिन रात काम कर रही है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि शहर की गलियों के साथ-साथ सुदूर वनांचल के खेत- खलिहान, गली गईड़हरा होते हुए बूथ बूथ, घर घर में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि दस्तक दे रहे हैं। आज भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने सीधी विधानसभा के सेमरिया मंडल के बूथ क्रमांक 83,84,85 में वहीं सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला सीधी नगर पालिका के इन्दिरा नगर मे, लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक मझौली एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम धौहनी में रहकर बूथ विस्तारक योजना के 20 करणी कार्यों को संपादित कराया और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश का संचार कराया ।

कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों की बैठक के पश्चात संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान से पार्टी का मत प्रतिशत 51% से अधिक करना हमारा लक्ष्य है। बूथ समितियों की सक्रियता बूथों के आत्मनिर्भर बनने में नीव का पत्थर साबित होगी । बूथों  के आत्मनिर्भर बनने से पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को जनता जनार्दन की सेवा हेतु हम उतार पाएंगे। वहीं राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। दुनिया का अपनी तरह का यह एक अनूठा और जनकल्याणकारी प्रयास है। बूथ  विस्तारक के माध्यम से बूथ की समितियों को जीवंत करने में मदद मिलेगी। जिससे हम केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं का जनता के कल्याण हेतु हम समावेशित कर सकेंगे। इस दौरान बूथ विस्तारक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक कितना मिल रहा है इसकी भी चिंता करना है। 

सेमरिया मण्डल में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, रामानंद मिश्रा, मुगलेश जायसवाल, संजय सोनी, शिवलाल प्रजापती ,बूथ अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ,रामेस्वर गुप्ता ,वरुणेंद्र सिंह ,बघवारी शक्तिकेन्द्र के सह संयोजक मनीष सिंह, बूथ विस्तारक शिवम बहेलिया, बंश बहादुर प्रजापति सहित बूथ अध्यक्ष, विस्तारक , शक्तिकेन्द्र के सयोजक, सह सयोजक, बूथ विस्तारक, सह बूथ विस्तारक , पार्टी पदाधिकारी एवम सभी बूथ सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नशा करके ऑटो चलाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ₹10000 के अर्थदंड की सजा……

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले में 52 केन्द्रों में 110 प्रतिशत उपलब्धि के साथ लगाया गया कोरोना का टीका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!