25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में 11 हजार से अधिक पॉजिटिव, एक्टिव केस 61 हजार के पार

मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona) संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 11,000 से अधिक संक्रमित मरीजों (positive cases) की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 61000 के पार पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब राज्य शासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

दरअसल बीते 24 घंटे में 11274 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पांच मौतें भी रिकॉर्ड की गई है। सागर के विधायक शैलेंद्र जैन (Sagar MLA) की भी रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट (positivity Rate) बढ़कर 13% पहुंच गए हैं जबकि रिकवरी रेट (Recovery rate) 90% पर बना हुआ है। हालांकि लोगों की जांच में वृद्धि की गई है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।

भोपाल में बीते 24 घंटे में 2107 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी भोपाल में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 28 अप्रैल 2021 को 1853 नए मामले सामने आए थे। वहीं राजधानी भोपाल में पॉजिटिविटी रेट 20% के हिसाब से बढ़ रही है। इधर राजधानी भोपाल की बात करें तो राजधानी भोपाल में कोलार हॉटस्पॉट बना हुआ है। शुक्रवार को नए संक्रमित में से सबसे ज्यादा 408 नए केस कोलार क्षेत्र से सामने आए हैं।वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटे में 3169 ने पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही 1 दिन में तीन मौतें भी रिकॉर्ड की गई है। जिन तीनों मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ साथ 50 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती भी शामिल है।

ग्वालियर में बीते 24 घंटे में 730 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें 586 मरीज ग्वालियर के जबकि 104 मरीज अन्य जिलों के हैं। इसके साथ ही ग्वालियर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4239 हो गई है।बीते 24 घंटे में जबलपुर में 740 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं तीसरी लहर में यह सबसे अधिक आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल 2021 में इतनी मरीजों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई है।इसके अलावा शिवपुरी में 145, मुरैना में 105, दतिया में 96, श्योपुर में 37 और भिंड में 17 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं सागर में 260 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 51 जिलों में संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है। हालांकि आगर मालवा में अभी भी संक्रमण की दर काफी धीमी है।

वही कोरोना पर सीएम शिवराज लगातार समीक्षा बैठक ले रहे हैं उन्होंने प्रदेश के युवाओं से जल्द से जल्द खुद को वैक्सीनेशन का कार्य पूरा करने की अपील की है। इसके अलावा दूसरे डोज के बाकी रह गए सदस्यों से भी उन्होंने वैक्सीन की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें शारीरिक दूरी का पालन करें और सचेत रहे।

Related posts

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!