24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

देश के इन 6 राज्यों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

देश में कोरोना संक्रमित केसों में फिर बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल 6 राज्यों में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 6 राज्यों में क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

स्थिति चिंताजनक है

देश में कोरोना संक्रमित केसों में फिर बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल 6 राज्यों में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 6 राज्यों में फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

देश में कोरोना संक्रमित केसों में फिर बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल 6 राज्यों में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 6 राज्यों में फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

ओमिक्रोन वेरिएंट पूरे देश में फैला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है। लेकिन इसमें राहत की बात यह है कि वैक्सीनेशन के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मरने वालों की संख्या बहुत कम रही। मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में 515 जिले ऐसे हैं, जहां बीते सप्ताह कोरोना पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से अधिक थी।

इन राज्यों में पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विशेष रूप से 6 राज्यों में सकारात्मकता दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। भारत में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं और पिछले एक हफ्ते में साप्ताहिक सकारात्मकता दर करीब 16 फीसदी के आंकड़े को छू गई है। भारत की कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल ने कहा है कि ‘महामारी के हालात बताते हैं कि तीसरी बार उछाल देश के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है, लेकिन मौतों में कमी आई है।

इन राज्यों में हालात चिंताजनक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 राज्यों के हालात पर चिंता जताई है। इन राज्यों में 13 जनवरी को समाप्त सप्ताह की तुलना में 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है।

महाराष्ट्र (20.35% बनाम 22.12%)

कर्नाटक (6.78% बनाम 15.12%)

तमिलनाडु (10.70% बनाम 20.50%)

केरल (12.28% बनाम 32.34%)

दिल्ली (21.70% बनाम 30.53%)

उत्तर प्रदेश (3.32% बनाम 6.33%)

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन ?

केंद्र सरकार की ओर स्पष्ट कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने मरीजों की दर और मृत्यु दर में बढ़ोतरी होने की स्थिति में ही लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी भारत में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले को खारिज कर चुका है। WHO प्रमुख पहले ही कह चुके हैं कि भारत को पूर्ण लॉकडाउन लगाने से बचना चाहिए और कोरोना गाइडलाइन से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

Related posts

बड़ी खबर: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

गंगा नदी पर उतराए शवों से मचा हड़कंप, गाजीपुर पहुंची बक्सर जिला प्रशासन की टीम

MP SIDHI NEWS TEAM

नहीं किया जाएगा देश के सभी बैंकों का निजीकरण -केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!