24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

अब 9 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन इंदौर उज्जैन महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थल भी बंद, 4986 नए केस आए सामने

भोपाल:- कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच मध्य प्रदेश सरकार अब और ज्यादा सख्त हो गई है. राजधानी भोपाल के बाद अब इंदौर और उज्जैन में 9 दिन संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. अब ये शहर 19 अप्रैल को ही खुलेंगे. उज्जैन में महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है.
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शनिवार दोपहर ये निर्णय लिया गया. दरअसल, राज्य में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों के रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमण से 24 लोगों की मौत भी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं. इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हो गए हैं. 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं.

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

हिंदुओं ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी, घरों के सामने लिखा-मकान बिकाऊ है, मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी

MP SIDHI NEWS TEAM

दो दिन से लापता सर्राफा व्यापारी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!