29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर किया घोषित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को कोरोना फ्रन्ट वारियर घोषित किया है।पत्रकारों से बातचीत करते सीएम ने कहा- हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पत्रकार जान हथेली पर लेकर लगातार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सड़कों पर उतरे हुए हैं, उसे देखते हुए उनकी जोखिम सुरक्षा करना राज सरकार का कर्तव्य है और इसीलिए उन्हें सरकार कोरोना फ्रंट वारियर का दर्जा दे रही है। इस घोषणा से अब पत्रकार भी कोविड-19 योद्धा योजना के दायरे में आएंगे। इसके चलते अब वे कोविड-19 योजना के सभी लाभ उठा सकेंगे। जिसमें मृत्यु होने पर परिजनों को पचास लाख रू की सहायता देने का प्रावधान है। इसके साथ ही गैर अधिमान्य पत्रकारों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के साथ सरकार उन्हें वर्तमान में जो भी सहायता राशि दे रही है वह भी जारी रहेगी।

शिवराज की इस घोषणा का सभी पत्रकारों ने हृदय से स्वागत किया है और इसे मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का परिचायक बताते हुए उनके प्रति अपना आभार भी प्रकट किया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया निर्णय का स्वागत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के निर्णय का स्वागत किया है। बीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईमान पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किए जाने के निर्णय का स्वागत है हमारे पत्रकार साथी आज के समय में जीवन को खतरे में डालकर कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसलिए पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का निर्णय उचित है।

Related posts

रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों ने किया पथराव, तोड़फोड़ आगजनी के बाद लगाया गया कर्फ्यू, पुलिस बल तैनात

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में आज 5315 कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों स्थिति बेकाबू, एक्टिव केस 25000, सरकार अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने ओबीसी आरक्षण पर सुनाया फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!