25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

जबलपुर। जबलपुर में बुधवार को दो स्थानों पर अजीब तरीके से ठगी की वारदात सामने हुई। एक ठग ने एक जैसे तरीके से दो दुकानदारों को मुर्ख बनाया। आरोपी ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचा। फिर झांसे में फंसाने के लिए पैसे के साथ पॉलीथीन में फूल-अगरबत्ती दिया। बोला कि इसमें अपने पहने हुए अंगूठी और चेन आदि थोड़ी देर रखकर किसी मंदिर में चढ़ा दें। खुद ही नोट में उनके जेवर लपेट कर रखने का नाटक कर ले उड़ा। झांसेबाज के जाने के बाद दुकानदारों को इसका पता चला। अब आरोपी की तलाश में दो थानों की पुलिस सहित क्राइम ब्रांच जुटी है।

माढ़ोताल टीआई रीना पांडे ने बताया कि सरस्वती कॉलोनी चेरीताल निवासी राजेंद्र कुमार अग्रवाल (62) की करमेता बस डिपो के सामने शिवम हार्डवेंयर एंड पेंट की दुकान है। बुधवार काे एक ग्राहक पहुंचा। उसने दुकान से पेंट खरीदा। इसका 100 रुपए भुगतान भी किया। सामान खरीदने के बाद उसने दुकानदार राजेंद्र कुमार से अपनी मजबूरी सुनाते हुए बोला कि उसे 1100 रुपए शिव मंदिर में लक्ष्मी पूजन-अर्जन के लिए दान करना है। पेंट की डिब्बी भी दान करना है।

झांसे में लिया दुकानदार को

दुकानदार से कहा कि इसे आप ले लो। शाम को मंदिर में दे देना। फिर उसने एक पन्नी में फूल, अगरबत्ती दिए। साथ में 1100 रुपए दिए। बोला कि इसमें सोने की चेन और अंगूठी कुछ देर के लिए रख कर फिर मंदिर में चढ़ाने से ही उसे लाभ मिलेगा। राजेंद्र उसके झांसे में फंस गया। आरोपी ने राजेंद्र के सामने ही पूजा की सामग्री के साथ उनकी अंगूठी व चेन नोट में लपेट कर रखने का नाटक किया। फिर हाथ की सफाई दिखाते हुए अपनी जेब के हवाले कर लिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपी की हरकत

आरोपी ने राजेंद्र से कहा कि इसे थोड़ी देर बाद खोल कर अपने जेवर रख लेना और फूल-अगरबत्ती मंदिर में चढ़ा देना। आरोपी के जाने के कुछ देर बाद उसने पन्नी खोला तो उसमें नोट और उसके जेवर गायब थे। माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।

महिला को भी इसी तरीके से ठगा

दो घंटे बाद आरोपी ने गोराबाजार में 51 वर्षीय सुधा गुप्ता के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। सुधा गुप्ता ने शिकायत में बताया कि वह पोस्ट ऑफिस के सामने मस्जिद के पास रहती है। घर में ही किराने की दुकान है। दोपहर में दो बजे उसके पति खाना खाकर सो गए थे। वह किराने की दुकान में थी। शाम लगभग 5 बजे उसकी दुकान पर एक ग्राहक आया और पूछा पापड है क्या? उसने 5 रुपए वाले पापड़ की पैकेट दिखाई तो वह बगल की दुकान में चला गया। ठग ने वहां से दो पैकेट पापड लिए। फिर उसने महिला दुकानदार को 500 रुपए के नोट दिया। फिर झांसे में लेते हुए उसने पन्नी में रखे फूल व अगरबत्ती दिखाते हुए महिला दुकानदार से बोला कि अपनी पहनी हुई अंगूठी को उतार कर इसमें छुआ दो। उसे मंदिर में चढ़ाना है।

महिला उसके झांसे में फंस गई। उसने अंगूठी उतारकर 500 के नोट में छुआ दिया। आरोपी ने कहा कि एक जेवर नहीं दो छुआना चाहिए। इस पर उसने अपने गले में पहनी हुई सोने की चेन निकालकर नोट में रख दी। 10 मिनट बाद पन्नी खोला ताे नोट और जेवर गायब थे। फिर आरोपी ने चेन व अंगूठी को नोट में लपेट कर फूल की पन्नी में डाल दिया। बोला कि 10 मिनट बाद किसी मंदिर में दान दे देना। उसके जाने के बाद उसने पन्नी फाड़कर देखी तो उसमें सोने की चेन व अंगूठी के साथ 500 रुपए भी गायब थे। गोराबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related posts

लूट के लिए ATM को डायनामाइट से उड़ाया, एटीएम के परखच्चे उड़े चारों तरफ बिखरे नोट

MP SIDHI NEWS TEAM

छ: हजार समर्थन मूल्य की उड़द दो हजार में खरीदी जा रही, गेहूं की हर तौल में किसानों से कमीशन लिया गया-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप,3 लड़कियों को ले गए थे 4 युवक, 2 लापता,पुलिस ने छह पर किया केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!