27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 9385 केस, एक्टिव केस 49 हजार के पार

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 9000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 49,751 पहुंच गई है। जल्द ही ये आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच जाएगा। वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 11.72% पाई गई है।

दरअसल मध्यप्रदेश में Corona की तीसरी लहर के दौरान एक बार फिर से हॉल इंदौर हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां 24 घंटे में 3000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजधानी भोपाल में भी 1710 मरीज सामने आए हैं ग्वालियर में यात्रा 640 पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या शतक के पार है।

दरअसल 20 जनवरी को राजधानी भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 1710 रिकॉर्ड की गई है। इससे एक दिन पहले 1341 से मरीजों की पुष्टि हुई थी। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के लिए 7290 सैंपल की जांच की गई थी। इससे पहले मंगलवार को टेस्टिंग की संख्या 5154 थी। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बाद संक्रमण दर 23 फीसद रिकॉर्ड किया गया है।

तीसरी लहर में हॉटस्पॉट बने कोरोना के इंदौर में 3000 से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 12577 सैंपल की जांच की गई थी। वहीं जांचा जा रहा हर चौथा सैंपल संक्रमित माना गया है। जिले में अब तक 1 लाख 74 हजार 172 सैंपल संक्रमित मिले हैं।

हालांकि ग्वालियर में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है ग्वालियर में बीते 24 घंटे में शोकेस कम रिकॉर्ड किए गए हैं बीते 24 घंटे में 640 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 4224 पहुंच गई है।

इसके अलावा सागर में 285 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गुना में 40% महिलाएं संक्रमित मिली है। गुना में 78 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राधौगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है। जबलपुर जिले में भी पॉजिटिविटी रेट 6.78% से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं आज सीएम शिवराज द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण सहित टीकाकरण को लेकर सीएम शिवराज बड़े निर्देश दे सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेशवासियों से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने सहित शारीरिक दूरी, मास्क और सेकंड डोज लगाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा सीएम शिवराज युवाओं से भी वैक्सीन लेने की अपील कर रहे हैं।

Related posts

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

15 सितंबर से मध्य प्रदेश में खुलेंगे सभी कॉलेज, लेकिन पहला डोज लगवाना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!