
मध्यप्रदेश (MP) में तीसरी लहर के पिक पर पहुंचने से पहले संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। 24 घंटे में 7000 से ज्यादा मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आज MP Corona update 18 जनवरी 2022 को 7154 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 39450 हो गई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 9.72% पहुंच गई है।
दरअसल मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिला है। जहां राजधानी भोपाल सहित आर्थिक राजधानी इंदौर में तेजी से संक्रमित मरीजों के मामले बढ़े हैं। राजधानी भोपाल में जहां 24 घंटे में 1339 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इंदौर में ही आंकड़ा बढ़कर 2106 पहुंच गया है।
दरअसल बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में 1349 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। साथ ही प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट बढ़ते 9.72% हो गए हैं। इधर प्रदेश में बढ़े कोरोना संक्रमण को देखते हुए एमपी बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की ओपन बुक माध्यम से घर पर ही आयोजित की जाएगी। इसके अलावा युवाओं को वैक्सिनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है।
इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना का धमाका देखने को मिला। जहां एक दिन में 2000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 2106 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर जिले में एक मौत भी रिकॉर्ड की गई है। इंदौर की सोमवार तक पुलिस विभाग के 44 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इन पुलिसकर्मियों में दो एडिशनल डीसीपी सहित TI शामिल है।
ग्वालियर जिले में भी एक बार फिर से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 524 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संक्रमित दर 6 फीसद बढ़ गई है। इनमें से 57 संक्रमित दूसरे जिले के रिकॉर्ड किए गए हैं। सिंधिया स्कूल फोर्ट में लगातार तीसरे दिन कोरोना विस्फोट रहा। जहां 24 घंटे में 28 और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। 24 घंटे में मिले 524 कोरोना संक्रमित मरीजों में 458 संक्रमित ग्वालियर के जबकि 57 अन्य शहरों के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ग्वालियर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3998 पहुंच गई है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर में जबलपुर में case तेजी से बढ़ रहे। बीते 24 घंटे में 453 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 8.8% हो गई है। इसके साथ ही जबलपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या के साथ एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 2767 पहुंच गया है।
उज्जैन में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बीते दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 से बढ़कर 1274 पहुंच गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1078 हो गई है। जिसके बाद जिले में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 7.96% हो गया है।
वहीं बीते 24 घंटे में रीवा में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। सागर जिले में 307 नए एक्टिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मुरैना में 35 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रीवा में बीते 24 घंटे में 92 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में अब तक साढ़े 11 करोड़ लोगों को Vaccine लगाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के 5 करोड़ से अधिक लोगों को पहला डोज जबकि 5 करोड़ 80 लाख लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका हैं।
15 से 18 वर्ष के वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 40 लाख 75000 किशोरों को वैक्सिन और 3 लाख से अधिक बुजुर्गों को प्रिकॉशन वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से सावधानी बरतने और Vaccine के डोज लगाने की अपील की है। इसके साथ ही साथ उन्होंने पंचायत स्तर पर भी लोगों को वैक्सीनेशन कराने सहित पंचायत अधिकारियों को भी कोरोना गाइडलाईन का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम शिवराज का कहना है कि तीसरी लहर की पिक आने में अभी समय है कि इस तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर के मामले और तेजी से बढ़ेंगे। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। परस्पर दूरी का पालन करें। फेस मास्क का उपयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें और सावधानियों को कतई ना छोड़ें। होम आइसोलेशन के लिए भी सावधानियां बताई गई है। उसका जरूर पालन करें।
