33.2 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,970 नए केस,जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल,प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34,973, छिंदवाड़ा में कॉलेज की परीक्षा रद्द

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है।आए दिन 5 हजार से ज्यादा केस मिल रहे है। आज 17 जनवरी 2022 को 6970 नए कोरोना संक्रमित मिले है और 2106 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 34973 पहुंच गई है।वही प्रदेश में पॉजिटिविटि दर 9.10% पहुंच गई है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,970 नए केस आए हैं। जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं।प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10% और रिकवरी रेट 94.38% है।आज 17 जनवरी 2022 को मिले 6970 नए केसों (MP Corona Active Case) में इंदौर में 1890, भोपाल में 1398, ग्वालियर में 600, जबलपुर में 593, सागर में 338, बाकी अन्य जिलों में 100-200 के अंदर केस मिले है।

छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में 6 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एग्जाम टाल दिए गए हैं। डबरा सिविल कोर्ट में पदस्थ 42 साल के ADJ, उनके रीडर, स्टेनो और 13 डॉक्टर पॉजिटिव हैं। ग्वालियर के रानी महल में 22 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद 14 और नए संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात तो ये है कि नए मरीजों में 4517 फुली वैक्सीनेटेड है।वही एमपी में 83 पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बताया कि करीब 11 करोड़ वैक्सीन डोज़ प्रदेशवासियों को लगाए जा चुके हैं। गत 15 जनवरी तक मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 32 लाख प्रथम डोज़ और 5 करोड़ 8 लाख वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। यह लक्ष्य का क्रमश: 97 और 92 प्रतिशत है। अब 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ऐसे वरिष्ठ नागरिकों जो अन्य व्याधियों से ग्रस्त हैं, उन्हें वैक्सीन डोज, बूस्टर डोज और प्रीकॉशन डोज का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 40 लाख 75 हज़ार किशोरों को वैक्सीन और 3 लाख 70 हज़ार बुजुर्गों को प्रिकॉशन वैक्सीन लगाई गई है।

तीसरी लहर में बढ़ेगी संक्रमितों की संख्या

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वैक्सीन से शेष रह गए लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहयोग करें। वार्ड, पंचायत स्तर और घर-घर पात्र लोगों को ढूँढकर वैक्सीन लगवाएँ। यही सुरक्षा का सशक्त माध्यम है। कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएँ। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए फेस मॉस्क के उपयोग, भीड़-भाड़ से बचने, परस्पर दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों को न छोड़ें। यह हर नागरिक का कर्त्तव्य भी है। होम आयसोलेशन के लिए भी जो सावधानियाँ बताई गई हैं, उन्हें जरूर अपनाएँ। प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स प्रारंभ हो गए हैं।

Related posts

आरोपी ललितपुर से इंदौर देखने आया कहां लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने धर दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री बोले “परमिशन दो तेंदुए को हम निपटा देंगे”

MP SIDHI NEWS TEAM

रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!