29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

07 सितंबर को होगा अन्न उत्सव का आयोजन

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र दिनांक 28 दिसम्बर 2020 के अनुसार प्रत्येक माह की 07 तारीख से अन्न उत्सव दिवस का आयोजन किये जाने के आदेश है जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में समग्र पोर्टल पर सत्यापित अन्योदय परिवारों एवं प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को आवंटित खाद्यान्न के वितरण सुनिश्चित किया जाता है।

माह सितम्बर 2021 के अन्न उत्सव के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यिटी नोडल अधिकारी के रूप में शासकीय उचित मूल्य दुकानों गई है। नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने दुकान के अन्न उत्सव दिवस को सुबह 09 बजे पहुॅचकर पीओएस मशीन में आधार प्रविष्टि कराकर अंगूठा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर संलग्न प्रपत्र मे जानकारी प्रविष्टि करेंगे तथा उत्सव समाप्त होने पर अंगूठा लगाकर केन्द्र से वापस आवेंगे। वितरण पश्चात उक्त जानकारी जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर 8871580928 अथवा मेल आईडी foodoffsid@mp.gov.in पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

धैर्य, संयम और आत्मविश्वास इन तीन चीजों से इस लड़ाई को जीत सकते-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

MP SIDHI NEWS TEAM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को की गई मशीनें डोनेट पूर्व नेता प्रतिपक्ष की प्रेरणा में जारी है राहत भरे कार्य

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!