28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

मध्यप्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, आज मिले 1033 पॉजिटिव, एक्टिव केस 2500 के करीब

मध्यप्रदेश में आज गुरुवार 6 जनवरी 2022 को कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। इनमें से आधे से अधिक मरीज इंदौर (indore) से सामने आए हैं। इंदौर में जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 512 रिकॉर्ड की गई है। वही भोपाल (bhopal) में 193 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी भोपाल में AIIMS और आईसर हेल्थ केयर के 10 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.47 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2500 के करीब है। केसों की कोरोना महामारी के लिए संक्रमण दर 1% से कम रहना बेहद जरूरी है। वही लगातार बढ़ रही संख्या कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक की गवाही दे रही है।

राजधानी भोपाल में 192 पॉजिटिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में मास्क अभियान को तेज कर दिया गया है। देर रात कलेक्टर एसपी बाजार के दौरे पर निकले वहीं मास्क ना पहनने वालों को जुर्माना लगाया गया है। वही 50 दिन के बाद एक बार फिर से प्रदेश में पाबंदी लगा दी गई है।

इसके अलावा इंदौर में 512 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई इंदौर में कोरोना का महा विस्फोट देखने को मिला है। इंदौर में तेजी से बड़े करुणा के प्रतिबंध सहित आंशिक लॉकडाउन की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन या राज्य स्तर पर अभी तक इसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।

ग्वालियर में संतान में नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। JAH के वरिष्ठ चिकित्सक की बेटी भी खोलना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। क्राइम ब्रांच के 3 जवान भी संक्रमित निकले हैं। जिसके बाद अब तक 14 जवान के संक्रमित होने की खबर सामने आई। इसके अलावा 3 ASI भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

वहीं उज्जैन में 35 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 92 पर पहुंच गई है। रतलाम में 14 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। होशंगाबाद में 6 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं शिवपुरी में 12 मामले सामने आए हैं। भिंड-दतिया में एक-एक पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 2022 के पहले सप्ताह में ही मध्य प्रदेश के 52 में से 45 जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फैल गई है।

वहीं पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह संक्रमण दर में 10 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। आर्थिक राजधानी इंदौर के बाद राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने लोगों को प्रतिबंध का पालन करने और खुद को सावधान रखने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं रहेगी। हमें बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन करना होगा।

केंद्र की तरफ से संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है। स्कूलों में 50% की उपस्थिति को मंजूरी दी गई है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में मेले और भीड़ इकट्ठा होने के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। विवाह में दोनों पक्षों को मिलाकर ढाई सौ लोगों की अनुमति दी गई है। साथ ही अंत्येष्टि में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। मास्क सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य किया गया है।

Related posts

देखने वालों का दिल दहल उठा जब एक ही घर से डोली और अर्थी एक साथ उठी,पूरे इलाके में छाया मातम

MP SIDHI NEWS TEAM

राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर सरपंच सचिव में मारपीट

MP SIDHI NEWS TEAM

कौन बनेगा उत्‍तराखंड का अगला CM ? इन 4 नेताओं के नाम चल रहे सबसे आगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!