22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बिगड़े कोरोना से हालात, 594 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 1500 पार

मध्य प्रदेश में आज बुधवार 5 जनवरी 2022 को कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज 594 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसमें आधे केस तो केवल इंदौर से ही मिले है और यहां एक मौत भी दर्ज की गई है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 1500 पार हो गई है और संक्रमण दर 1% हो गई है।इसके अलावा जबलपुर में भी कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में एडमिट दो मरीजों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन का दावा है कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव थी।इधर, सीएम शिवराज सिंह ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को जिलों में व्यवस्थाएं देखने को कहा है।

आज बुधवार 5 जनवरी 2022 को इंदौर में 319, भोपाल में 92, ग्वालियर में 58, जबलपुर में 23, सागर में 15, उज्जैन में 22, शिवपुरी में 12, विदिशा में 14, बैतूल, छतरपुर, दतिया, झाबुआ में 4-4, खंडवा में 7 और शहडोल में 6 कोरोना केस सामने आए है। इन आंकड़ों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1544 (MP Corona Update today) हो गई है। नए साल के लगते ही मध्य प्रदेश के 52 में से 40 जिलों में कोरोना फैल गया है। यदि साप्ताहिक रूझान देखें तो गत सप्ताह से करीब तीन गुना प्रकरण बढ़े हैं। प्रदेश में 52 प्रतिशत प्रकरण इन्दौर में देखे गए हैं। भोपाल में कुल प्रकरणों में से 22 प्रतिशत, जबलपुर में 5 प्रतिशत, ग्वालियर में 4 प्रतिशत और उज्जैन में 3 प्रतिशत प्रकरण देखने में आए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों पर कोई अंकुश नहीं रहेगा। संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियों का पालन हमें करना है। गरीब व्यक्ति को रोजी-रोटी के लिए परेशान नहीं होना पड़े, साथ ही सभी वर्गों की जीविका के काम में कोई संकट खड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। विद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता से उपस्थिति की व्यवस्था कायम रहेगी।राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य जिलों में भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं उपचार की सुविधाओं का जायजा लें। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रान वेरिएंट से जनता को बचाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करना है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्रि-परिषद (Cabinet Minister) के सदस्य अपने जिलों में अस्पतालों में बैड, ऑक्सीजन प्लांट, सिटी स्केन और अन्य उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लें। होम आइसोलेशन के लिए आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर्स के संचालन की तैयारी भी देखें। जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आती है उनके घर में यदि स्थान का अभाव है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट रखने की व्यवस्था की जाए।

इंदौर-भोपाल में सख्ती

भोपाल में आज बुधवार से बिना मास्क घूमने पर अब 200 रुपए फाइन लगेगा। नाइट कर्फ्यू चलता रहेगा।इंदौर में शादियों में 200 तो शवयात्रा में सिर्फ 50 लोग ही शामिल करने, कोचिंग इंस्टीट्यूट 50% क्षमता से खोलने और धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, हालांकि अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है।

Related posts

नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 सितम्बर को

MP SIDHI NEWS TEAM

साइकिल सवार को बचाने में सड़क से उतरी बस, 15 यात्री घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!