25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी… 9वीं-10वीं के स्कूल 5 अगस्त से खुलेंगे

भोपाल। प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच लंबे समय से बंद स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत 26 जुलाई से प्रदेश में स्कूल खोल दिए जाएंगे।जहां 11वीं-12वीं की क्लास 26 जुलाई और 9वीं-10वीं की क्लास 5 अगस्त से शुरू होगी। इस संबंध में शुक्रवार देर शाम स्कूल शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक 11वीं की क्लास सोमवार और गुरूवार को लगाई जाएगी और 12वीं की क्लास मंगलवार-शुक्रवार को लगेंगी। वहीं 9वीं की क्लास शनिवार और 10वीं की क्लास बुधवार को लगाई जाएगी। हालांकि अभी केवल 10-12वीं तक के छात्रों को स्कूल बुलाया जाएगा। बाकी सभी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। वहीं स्कूलों में कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया गया है जैसे स्कूलों में प्रार्थना सभा और स्वीमिंग पूल समेत अन्य सामूहिक गतिविधियां को बंद रखा जाएगा। वहीं स्कूल बसों को भी 50% क्षमता के साथ ही चलाया जा सकेगा

26 जुलाई से खुलेंगे हॉस्टल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक 11वीं-12वीं के हॉस्टल 26 जुलाई से खोल दिए जाएंगे। लेकिन हॉस्टल स्टाफ को वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य है। साथ ही 12वीं के लिए कोचिंग सेंटर भी 5 अगस्त से 50 % क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
इस दिन से खुलेंगे कॉलेजप्रदेश में सभी कॉलेजों के 1 सितंबर से नवीन शिक्षा सत्र शुरू होंगे। 1 सितंबर से कॉलेजों में 50 % क्षमता के साथ ऑफलाइन क्लास लगाई जाएंगी।

स्कूल खोलने की तैयार
बता दें कि सोमवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच लंबे समय से बंद स्कूलों को खोलने के भी आदेश दिए थे। इन आदेशों के तहत 26 जुलाई से प्रदेश में स्कूल खोल दिए जाएंगे। हालांकि अभी केवल 10 से 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है। बाकी के छात्रों की ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी। कोरोना समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जिलों में कोरोना समीक्षा समिति इसका फैसला लेगी। वहीं छात्रों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की अनुमति आवश्यक रहेगी। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पहले एक-एक दिन क्लास लगाई जाएगी। वहीं रोजाना 50-50 प्रतिशत छात्रों को बुलाया जाएगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेगी आखिरी फैसला

गाइड लाइन के मुताबिक स्कूल खोलने के संबंध में अंतिम फैसला जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेंगी। जिन जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं है। वहां स्कूल खोले जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आखिरी फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, जिले के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर आपस में चर्चा करने के बाद लेंगे।

स्कूलों के लिए यह गाइडलाइन

  • कक्षा बारहवीं के लिए सोमवार एवं गुरुवार तथा कक्षा ग्यारहवीं के लिए मंगलवार एवं शुक्रवार दिन चुना गया है विद्यालय 50% उपस्थिति के साथ चलेंगे।
  • प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक माध्यमिक हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यालय में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ शत प्रतिशत उपस्थित होने चाहिए।
  • पाठकों की लिखित सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित हो सकेंगे।
  • विद्यार्थियों के बैठने की कुल क्षमता 50% तक ही सीमित हो।
  • विद्यालय में प्रार्थना सभा स्विमिंग पूल इत्यादि सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।
  •  कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत विद्यालय में सैनिटाइजर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी।
  •  विद्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी का टीकाकरण अनिवार्य हो।
  • समय-समय पर छात्रों तथा स्टाफ का रेंडम कोविड-19 टेस्ट जरूरी।

Related posts

मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताई आपत्ति,बोले नाम खोले मंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

अंग्रेजी राज का देशी संस्करण है बुलडोजर मामा,जनता पूछ रही है कि रॉलेट एक्ट दोबारा कब लागू हो गया,बेगुनाह प्रताड़ित परिवारों का फिर से मकान बनाये सरकार-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!