सीधी जिला मुख्यालय से 50 किलो मीटर दूर सीधी कुसमी मार्ग पर स्थित बरचर आश्रम में अड़गड़ानंद स्वामी जी के सानिध्य में आज विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है जहां लाखों श्रद्धालु जन भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। भण्डारे की तैयारी आश्रम से जुड़े भक्तगणों द्वारा पूर्ण कर ली गयी है, आज सुबह से भण्डारे का आयोजन शुरू हो जाएगा जो अनवरत रूप से शाम तक चलेगा जहाँ प्रसाद ग्रहण करने जाने वालों पुरुषों एवं महिलाओ के लिए अलग-अलग पंगत बनाये गए हैं,आश्रम में व्यवस्था के चकाचौंबंद इंतजाम भी किये गए हैं। इस साल हो रहे भण्डारे में सावधानी भी बरती जा रही है.आश्रम में उन्ही को प्रवेश दिया जाएगा जो मुँह पर मास्क लगाकर जाएगा, इसके लिए भी भक्तों द्वारा खास पहरा रहेगा।
होता है सत्संग का भी आयोजन-
विशाल भण्डारे के साथ ही साथ होगा सत्संग का भी आयोजन जहाँ भक्तगण पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के मुखारविंदु से सत्संग के माध्यम से प्रवचन का रसपान भी करेंगे.
आश्रम के अन्य संतो में राजाराम महाराज , बितरागानन्द महाराज ,भवानंद महाराज ,लाले महाराज, गुलाब महाराज,शिवानंद महाराज, नारद महाराज जी , दीपक महाराज, अनुभवानंद महाराजमहानंद महाराज,गिरी महाराज सहित अन्य संतो द्वारा प्रवचन किया जाएगा, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कुसमी सहित कई थानों का पुलिस बल भी पहुँच चुका है ।

