28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

24 घंटे में 1617 मरीज, इंदौर-भोपाल में कोरोना विस्फोट

मध्यप्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट जारी है। प्रदेश में 6 जनवरी को 1033 संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक बार फिर से 7 जनवरी को 1617 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 4191 हो गया है। प्रदेश में तेजी से बढ़े केसों की वजह से पॉजिटिविटी डेट 1% के पार पहुंच गई है। वहीं इंदौर में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 6.4% हो गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल प्रदेश में 7 जनवरी को 1617 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जिनमें से आर्थिक राजधानी इंदौर से 584 संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला है 24 घंटे में 246 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्वालियर-जबलपुर सहित रतलाम में भी तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं।

राजधानी भोपाल की बात करें तो 24 घंटे में 246 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके लिए 5936 टेस्ट किए गए थे। l वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 4.46% हो गई है। जबकि एक्टिव केस 637 पहुंच गए हैं।

आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का महा विस्फोट देखने को मिला है। एक बार फिर से बीते 24 घंटे में 584 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 6 जनवरी को 512 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इंदौर में संक्रमण दर 6.44 फीसद पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1716 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 138 मिनट स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।जबलपुर में 92 नए मरीजों की पुष्टि हुई है सागर में 38 नए मामले सामने आए हैं।होशंगाबाद में चार और छिंदवाड़ा में 5 मरीज की पुष्टि हुई है।ग्वालियर जिले में 142 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ग्वालियर में एक्टिव केस बढ़कर 303 पहुंच गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन धारा 144 के साथ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले 6 जनवरी को ग्वालियर में 87, जबलपुर में 70, उज्जैन में 35 विदिशा में 15 रतलाम में 14 शहडोल 13 बैतूल से सागर 10 और खंडवा में 10 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वही मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 45 जिलों में कोरोना ने अपने पांव पसार लिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी मौत रिकॉर्ड नहीं की गई है।

जारी आंकड़ों के आकलन से पहले लहर में 21 दिन में 1000 केस देखने को मिले थे जबकि दूसरी लहर के बीच 17 दिन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंची थी। तीसरी लहर में महज 10 दिनों में नए केस हजार के पार पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि नए संक्रमित के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज है।

इधर मध्यप्रदेश में तेजी से बढे केस के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मरीजों की अनुमानित संख्या के लिहाज से बिस्तर तैयार कर ली है। हॉस्पिटल में व्यवस्था पर्याप्त ऑक्सीजन की क्षमता भी सुनिश्चित कर ली गई है। अच्छी बात है की बीमारी गंभीर नहीं हो रही है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। संक्रमित मरीजों के लक्षण भी कम देखने को मिल रहे हैं। मरीज जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की जनता से खुद को सावधान रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

Related posts

भाई ने पीटा तो 12वीं की छात्रा जान देने पहुंच गई किले पर , CCTV फुटेज मैच करते हुए समय पर पहुंची पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

जुगुल किशोर बागरी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

MP SIDHI NEWS TEAM

जारी हुआ एमपी बोर्ड 12वीं के 7 लाख स्टूडेंट्स का परिणाम, यहां चेक करें रिजल्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!