29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

साइकिल सवार को बचाने में सड़क से उतरी बस, 15 यात्री घायल

सतना। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। यह घटना सतना के देवराज नगर गांव में हुई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बस ब्याैहारी से मैहर जा रही थी। घायलों काे देवराज नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। ब्यौहारी से मैहर जा रही पंचवटी ट्रेवल्स की बस जैसे ही रामनगर के देवराज नगर गांव के पास पहुंची। सामने से एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर मे ड्राइवर ने बस को साइड करना चाहा, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने से वह बस को संभाल नहीं पाया। बस सड़क छाेड़कर नीचे उतर गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें सतना रैफर किया गया है। लोगों का कहना है कि बस की स्टेयरिंग खराब थी। मोड़ते समय वह फंस गई और हादसा हो गया।

हादसे में यह घायल हुए

  1. सुनीता सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह,
  2. पार्वती पत्नी महादेव,
  3. गणेश पिता ददई धोबी,
  4. श्रवण पिता प्रह्लाद द्विवेदी,
  5. रोशनी पत्नी आदित्य मिश्रा,
  6. गुड्डू पिता रामानंद यादव,
  7. रामवती पत्नी समयलाल पाल,
  8. रामनाथ पिता रामखेलावन यादव,
  9. राजेन्द्र पिता शीतल द्विवेदी,
  10. सीमा पत्नी चंद्रशेखर यादव,
  11. गीता देवी पत्नी मोतीलाल,
  12. काजल पिता राजेन्द्र,
  13. रिंकी पत्नी नील कुमार,
  14. साहिल पिता संतोष,
  15. निर्मला पत्नी राजेश सिंह।

इनमें से श्रवण द्विवेदी और राजेन्द्र द्विवेदी को गंभीर चोट है। 126

Related posts

प्रदेश ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोडा, उज्जैन नंबर 1

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक आज 4 बजे,अहम कई प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

MP SIDHI NEWS TEAM

इंसानियत भी शर्मा जाए,बेटा चिल्लाता रहा डॉक्टरों ने नहीं देखा, अस्पताल के दरवाजे पर बेटे के आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!