29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र में विधानसभा चुनाव हारे सिंधिया समर्थक और हटाए गए भाजपा के संभागीय संगठन मंत्रियों को मंत्री दर्जा

भोपाल। (राज्य ब्यूरो) लंबे समय से प्रतीक्षारत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को आखिर निगम-मंडल में तैनात करने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए। शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में विधानसभा उपचुनाव हारे हुए सिंधिया समर्थक नेताओं और भाजपा के उन सभी संभागीय संगठन मंत्रियों को भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, जिन्हें कुछ समय पहले ही संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। इनमें शैलेन्द्र बरुआ, जीतेन्द्र लटोरिया, आशुतोष तिवारी और जयपाल चावड़ा शामिल हैं।

श्याम महाजन और केशव सिंह भदौरिया को छोड़कर बाकी सभी पूर्व संगठन मंत्रियों का पुनर्वास की दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समर्थक पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथेर और शैलेन्द्र शर्मा को मुख्य धारा में लाया गया है। सरकार ने नियुक्तियों में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा है। वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को भी स्थान दिया गया है। प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री विनोद गोंटिया को अध्यक्ष बना है। कमल नाथ सरकार गिराने वाले सिंधिया समर्थक मंत्री रहते विधानसभा उपचुनाव हारने वाले गिर्राज डंडोतिया, इमरती देवी और एदल सिंह कंषाना को भी अब मंत्री दर्जा से नवाजा गया है।

संगठन ने बना रखा था दबाव

निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर भाजपा संगठन ने लंबे समय से सरकार पर दबाव बनाया हुआ था। प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने सत्ता-संगठन की बैठक में कई बार यह कहा था कि कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल में जल्द नियुक्त किया जाए। लगभग पांच महीने पहले मुख्यमंत्री ने कोलार गेस्ट हाउस में कई घंटों तक मंथन किया था। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सरकार पर अपने समर्थकों को एडजस्ट करने के लिए दबाव बना रखा था। गौरतलब है कि कमल नाथ सरकार गिराने के बाद यह बड़े स्तर पर नियुक्तियों का यह पहला अवसर है।

अध्यक्ष

शैलेन्द्र बरुआ- पाठ्य पुस्तक निगम

शैलेन्द्र शर्मा- कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड

जीतेन्द्र लटोरिया- खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

इमरती देवी- लघु उद्योग निगम

एदल सिंह कंषाना- स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड

गिर्राज डंडोतिया- ऊर्जा विकास निगम

रणवीर जाटव– संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम

जसमंत जाटव – राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम

मुन्न्ा लाल गोयल– मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम

रघुराज कंषाना– मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम

आशुतोष तिवारी- गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल

विनोद गांेटिया- राज्य पर्यटन विकास निगम

जयपाल चावड़ा- इंदौर विकास प्राधिकरण

अमिता चपरा- महिला वित्त एवं विकास निगम

निर्मला बारेला- अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम

सावन सोनकर- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम

उपाध्यक्ष

मंजू दादू- राज्य कृषि विपणन बोर्ड

नरेन्द्र सिंह तोमर- राज्य पर्यटन विकास निगम

राजकुमार कुशवाहा- राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम

नरेन्द्र बिरथरे- कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड

प्रहलाद भारती- पाठ्य पुस्तक निगम

अजय यादव- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम

राजेंद्र सिंह मोकलपुर- खनिज विकास निगम

रमेश खटीक- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम

राजेश अग्रवाल- राज्य नागरिक आपूर्ति निगम

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मंडलो से लेकर बूथो तक मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

MP SIDHI NEWS TEAM

आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया बीजेपी नेता का जन्मदिन, जुर्माने के साथ होम आइसोलेशन की मिली सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

राहत की खबर : मध्यप्रदेश में गुजर गया कोरोना का पीक-प्रोफेसर राजेश रंजन IIT कानपुर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!