28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी हुई तैयारी, छात्रों को मिल सकता है यह बड़ा मौका

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं-12वीं परीक्षा (10th-12th Exam) के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा नए पैटर्न (New pattern) पर आयोजित की जाएगी। corona की वजह से MP Board परीक्षा 1 महीने पहले आयोजित की जाएगी। 12वीं की परीक्षा जहां 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी। वही 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। वहीं सूत्रों की माने तो इस बार बोर्ड परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन को लेकर भी नए नियम तय किए जा रहे हैं।

दरअसल प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्राथमिकता सुरक्षा प्रबंधों के साथ परीक्षा आयोजित करने की है। वहीं यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर परीक्षा आयोजित की जाती है तो परीक्षा में 18 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इतना ही नहीं सूत्रों द्वारा छात्रों के वैकल्पिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

इसके साथ ही छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि इसके लिए माशिमं द्वारा अब तक कोई लिखित निर्देश जारी किया गया लेकिन सूत्रों की माने तो माशिमं द्वारा इस प्लान को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को एक विषय की कॉपी फिर से रिचेक (Recheck) कराने की सुविधा मिलेगी।

बता दें कि अभी तक के एमपी बोर्ड के छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करते थे। वही विद्यार्थी द्वारा याचिका लगाने के बाद बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन होता था। इसके लिए 2019 में प्लान तैयार किया गया था। साथ ही अन्य राज्यों में लागू इस व्यवस्था के आकलन के बाद इस नियम को MP Board में शामिल करने की तैयारी की गई थी।

हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी थी। एमपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट भी तैयार करवाए जा रहे हैं। यदि किसी कारणवश कोराेना के बढ़ते मामले को देखकर परीक्षा को टाला जाता है तो तिमाही, छमाही सहित प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे।

Related posts

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

MP SIDHI NEWS TEAM

15 मई तक सब कुछ बंद कर दें,कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में बेकाबू कोरोना, आज 77 नए केस, इन जिलों में स्थिति गंभीर, सीएम का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!