25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

जबलपुर दमोह हाइवे पर हुआ बड़ा हादसा बस में घुसा ट्राला

दमोह-जबलपुर स्टेड हाइवे पर गुरुवार सुबह जबेरा की विदारी घाटी के मोड़ पर बस और ट्रॉले की भिडंत हो गई। हादसे में बस में सवार 60 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें 25 यात्री गंभीर हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रैफर किया गया है।

सागर से चल कर दमोह होते हुए जबलपुर जाने वाली राधा ट्रैवल्स की बस सुबह करीब 10 बजे दमोह से जबलपुर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान जबेरा की विदारी घाटी मोड़ पर सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रॉला ट्रॉला क्लीनर साइड से सामने आ रही बस में घुस गया। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों को जोरदार झटका लगा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला। सूचना पर जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में बस में सवार 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इसमें से 25 यात्री गंभीर घायल हैं।

कलेरा से जबेरा के लिए बस में थे स्कूली बच्चे

रोजाना की तरह गुरुवार सुबह ग्राम कलेरा से बस में सवार होकर स्कूली बच्चे जबेरा स्कूल के लिए रवाना हुए। घटना के दौरान बस में 30 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। सूचना पर जबेरा टीआई कमलेश तिवारी और तहसीलदार अरविंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे पर लगे जाम का खुलवा कर यातायात सुचारू कराया।

ट्रॉले में फंसे चालक व परिचालक को जेसीबी से निकाला

हादसे में ट्रॉले में सवार चालक व क्लीनर ट्रॉले की बॉडी में फंस गए। इन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पैर फंसे होने से सफल नहीं हुए। पुलिस ने मौके पर जेसीबी को बुलाया। जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।

Related posts

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला : CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल हाईवे 39 में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई को मिले अहम दस्तावेज,एफआईआर दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!