28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रेसवार्ता के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

देवास। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा इंदौर से देवास आ गई, जहा देवास में प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, विपक्ष भले ही देश का हो या प्रदेश का गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा पर हैं। मां अहिल्या बाई की नगरी इंदौर से शुरु की गई ये यात्रा क्षिप्रा मैया के पूजन करते हुए देवास आ गई है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है, इसलिये इस क्षेत्र के लिए वो हमेशा पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां देश विकास की तरफ अग्रसर होकर तरक्की कर रहा है, तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को केंद्र से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, विपक्ष भले ही देश का हो या प्रदेश का गिरगिट की तरह रंग बदलता है। विपक्ष सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम कर रहा है। कभी संसद चले तो हमारे मत पर चले, मंत्रिमंडल में सदस्यों का परिचय ना आज होने दिया ना कल होने दिया, विपक्ष और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि, किसी का उत्थान हो।

ज्योतिरादित्य ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हर केंद्रीय मंत्री को 4 से 5 जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालते हुए प्रधानमंत्री के संदेश को देश के कोने कोने में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री सिंधिया ने इंदौर और देवास में हुए अभूतपूर्व स्वागत पर जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि, मैं हमेशा आप लोगों के लिए समर्पित रहूंगा।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस को सिर्फ खुजली आती है

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस को सिर्फ खुजली आती है, इस बारे में क्या कहूं, जो प्रधानमंत्री ने किया वो इन्होंने 70 सालों में क्यों नहीं किया। किसी भी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ट्वीट करती है, यानी वो अब सिर्फ ट्विटर तक ही सीमित है। महंगाई की बात है, इसमें कोई दो राय नहीं, की तेल के दाम बढ़े, इसका कौन जिम्मेदार है, पिछले 70 सालों में किसकी सरकार रही, देख लें। लेकिन हम इस महंगाई का सामना कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसे नियंत्रण में लाएंगे।

हवाई उड्डयन को लेकर की चर्चा

सिंधिया ने हवाई उड्डयन को लेकर बोले आने वाले 10 से 15 सालों में जो घरेलू तौर पर देश में क्षमताएं बड़ी हैं, वो अपार हैं। 2017 से आज तक 363 रूट हमने शुरू किए, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर हफ्ते 150 फ्लाइट्स चलाई जाती हैं। पिछले एक महीने में मेरी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के प्रति भी है, जबलपुर के हर कौन से हैदराबाद से, मुंबई से जबलपुर को जोड़ा। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि, जो पार्टी गरीबों के लिए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, उसमें रहकर खुद को गौरवशाली समझता हूं।

Related posts

बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध

MP SIDHI NEWS TEAM

कक्षा पहली से आठवीं के लिए दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम 1 अप्रैल से

MP SIDHI NEWS TEAM

इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 1.30 लाख तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!