22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नीमच: मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर केस दर्ज

नीमच पुलिस प्रशासन ने बीते दिनों 150 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से 11 लोगों के ही पहचान हो पाई है। दरअसल, शुक्रवार को रैली के दौरान कुछ लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र नारे लगाने शुरू किए, उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की। कैंट पुलिस के मुताबिक खरगोन घटना को लेकर जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रैली निकाली गई थी जिसमें 150 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री और भी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और उन पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रैली निकालने से पहले पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी और ना ही उनसे अनुमति ली गई थी, जबकि जिले में धारा 144 लागू है।  इस बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। नीमच एसपी सूरज वर्मा का कहना है की “सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमने इस मामले में 11 पहचाने गए और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related posts

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

11वीं की छात्रा से अपहरण के बाद रेप,भाजपा नेताओं का करीबी है आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM

जुगुल किशोर बागरी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!