23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मार्च में होने वाली प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग- 3 के लिए उम्मीदवार मंगलवार 14 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।यह 28 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके तहत 5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल यानि 5 मार्च 2022 को होगी और प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और और ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में 5000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए पीईबी मंगलवार 14 दिसंबर से फॉर्म भरेगा। पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इस दौरान भरे गए ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन 2 जनवरी 2022 तक किया जा सकेगा।ध्यान रहे प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवार ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

खास बात ये है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा भरने की जरूरत नहीं है, हालांकि 2 जनवरी तक सुधार कर सकेंगे। पिछले और नए भरे गए आवेदन पत्र मान्य होंगे।परीक्षा में क्वालिफाइड नंबर प्राप्त करने मात्र से किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त की ही पूर्ति करेगा।

बता दे कि वर्ग 3 शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12 वीं + बीएलएड या स्नातक डिग्री + डीएलएड / डीएड / एमएड अथवा इसके समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट तैयार करके अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सिर्फ लिखित परीक्षा में पास होने पर किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा।

Related posts

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बढ़ सकती है आगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक में लिया जाएगा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

चरित्र संदेह को लेकर महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उसका लाभ सुनिश्चित करें -इंद्रशरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!