23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना का तांडव जारी, आज फिर 19 नए पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ रहे केस

मध्य प्रदेश में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। आज सोमवार 13 दिसंबर 2021 को फिर 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 161 पहुंच गई है।  रविवार को 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात ये है कि 19 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% से अधिक है, लेकिन भोपाल-इंदौर में लगातार केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।

मध्य प्रदेश में आज सोमवार को 19 कोरोना पॉजिटिव में भोपाल में 9, इंदौर, बैतूल में 2, जबलपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला है। बैरागढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में एक डॉक्टर और इंदौर में 5 साल की एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही छोटे जिलों में भी संक्रमण बढता जा रहा है।भोपाल-इंदौर के अलावा डेढ़ महीने में 24 जिलों जबलपुर, ग्वालियर, अशोकनगर, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, उज्जैन, होशंगाबाद, सिंगरौली, अलीराजपुर, रायसेन, दमोह, नरसिंगपुर, बालाघाट, धार, श्योपुर, सीहोर, नीमच, सागर, धार, राजगढ़ में नए केस मिले है।

MP में दिसंबर के 13 दिनों में 200 केस मिले है। वही नवंबर-दिसंबर की बात करें तो पिछले 25 दिन में प्रदेश में 391 संक्रमित,  भोपाल में 171 और इंदौर में 137 केस मिल चुके हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 161, भोपाल में 73 और इंदौर में 55 एक्टिव केस है।लगातार आंकड़ों को बढ़ता देख मप्र सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है, वही सीमा से सटे जिलों पर भी जांच का सिलसिला जारी है।

दिसंबर के आंकड़ों पर एक नजर…

1 दिसंबर को 17केस, 2 दिसंबर 12, 3 दिसंबर को 15, 4 दिसंबर को 18 , 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर को 14, 9 दिसंबर को 16, 10 दिसंबर को 15, 11 दिसंबर को 15, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21 और आज सोमवार 13 दिसंबर 2021  को 19 नए मामले मिले है। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 369 कोरोना संक्रमित हो अब तक मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।

Related posts

कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA बने रहेंगे सचिन बिरला, सदस्यता खत्म करने की अर्जी खारिज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में प्रारंभ हुए 94 कोविड केयर सेंटर,सभी जिलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की युद्ध स्तर पर आपूर्ति अधिक संकट वाले जिलों में स्टेट प्लेन से भेजी गई वैक्सीन….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!