25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

एटीएम से छेड़खानी कर पैसा लूटने वाले आए कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, दर्जनों एटीएम कार्ड के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं तथा मोटरसाइकिल की गई जप्त…


सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अंतराज्यीय एटीएम फ्राड गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल किया है।
मामला विवरण
          दिनांक 07.04.2021 को  एटीएम सिक्योरिटी के कर्मचारी ने थाना कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है एवं मामले का सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किया । मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया एवं उनके आदेश पर थाना कोतवाली में मामला पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उप निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने सक्रियता से तकनीकी दक्षता का प्रयोग कर एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पता तलाश शुरू की एवं महज 02 घंटों में दो आरोपियों को जिनका नाम सलीमुद्दीन पिता घसीटा खान उम्र 35 वर्ष निवासी भरतपुर राजस्थान तथा साकिर हुसैन पिता कादिर बक्स उम्र 34 वर्ष निवासी नुह हरियाणा को गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों के पास से दर्जनों एटीएम कार्ड इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं तथा मोटरसाइकिल जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
        उपरोक्त समस्त कार्यवाही में- उप निरीक्षक राकेश राजपूत, प्रधान आरक्षक तिलकराज, आरक्षक सुनील बागरी, आजाद खान, शांतनु मिश्रा , शिवेंद्र मिश्रा तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

रीवा-सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,समय सीमा का ध्यान में रख कार्य में प्रगति लाने सांसद ने दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर करें निराकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के लिए बसों का संचालन 7 मई तक स्थगित : परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!