22.7 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

मां को शराबी बड़ा भाई दे रहा था गाली, छोटे ने रोका तो कर दी हत्या

जबलपुर के इंदिराना में बीती देर रात शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई की लकड़ी का पटिया मारकर हत्या (Murder) कर दी, घटना के बाद से गाँव मे सनसनी फैल गई, वारदात के से बाद हत्यारा भाई फरार हो गया है इधर मंझौली थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इंदिराना निवासी 35 वर्षीय दीपक बर्मन ड्राइवर है। करीब 1 माह से दीपक अपने घर पर था और रोजाना शराब पीकर हंगामा भी करता था, रात में दीपक शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाने के दौरान अपनी पत्नी एवं मां के साथ गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। आवाज सुनकर दीपक का बड़ा भाई राकेश बर्मन आया और दीपक को समझाइश देकर शांत कराने लगा लेकिन दीपक नशे में चूर था, उसने बड़े भाई की बात नहीं मानी और मां के साथ बदतमीजी करने लगा।

दीपक की हरकत से गुस्से में आकर राकेश बर्मन ने घर में रखी मुगरिया उठाई और दीपक के सिर पर मार दी।  उसने लगातार 3-4 वार किए तो दीपक वहीं ढेर हो गया, हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद हमलावर बड़ा भाई राकेश बर्मन भाग गया।

वारदात की सूचना मिलते ही मझौली टीआई सज्जन सिंह, चौकी प्रभारी इंदिराना लक्ष्मण झारिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए आरोपी राकेशबर्मन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

सीधी में चार करोड़ से अधिक की भूमि पर कब्‍जा करने वाले आठ व्‍यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर “एटीएम कैश वैन लूट” मामला, पुलिस के हाथ खाली, 10 हजार का ईनाम घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!