28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बढ़े कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 19 पॉजिटिव, सामने आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में कोरोना केसों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 24 घंटे में मध्यप्रदेश में 19 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इस मामले में सबसे ज्यादा भोपाल में मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी भोपाल के अलावा जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

दरअसल बुधवार को जहां 19 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 151 पहुंच गई है। बता दें कि औसतन रोजाना 10 से 15 मामले देखने को मिल रहे हैं। 21 दिन में राजधानी भोपाल में 151 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इंदौर में यह आंकड़ा 113 पहुंच गया है।

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले पर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचने की आशंका पूर्णत निराधार है। मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। अगर Corona की तीसरी से मुकाबला करना भी पड़े तो प्रदेश पूरी तरह से तैयार है। इंदौर में मेडिकल ऑक्सीजन सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है, इसके अलावा प्रदेश भर में तैयारी पूरी कर ली गई है। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए जा रहे हैं।

आंकड़ों की बात करें तो 1 दिसंबर को 17, 2 दिसंबर 12 केस, 3 दिसंबर को 15 Positive, 4 दिसंबर को 18 मरीज, 5 दिसंबर को 10 केस, 6 दिसंबर 17 positive, 7 दिसंबर को 16, 8 दिसंबर 2021 को 14 नए केस जबकी आज 19 मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही बीते 21 दिन में भी 350 से ज्यादा केस मिले थे।

बता दें कि प्रदेश में अब तक 7,93,299 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें 7,82,619 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। 10,529 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। बुधवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। रिकवरी रेट जहां 98% है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.02% पहुंच गया है।

Related posts

10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने दी बड़ी राहत, प्रायोगिक परीक्षाएं अगले आदेश तक टालीं

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

मारपीट के आरोपीगण को सजा एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!