33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कक्षा 12वीं पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रभारी को किया गया सस्पेंड

मध्य प्रदेश में MP Board 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा मैं प्रश्न पत्रों का लीक हो जाना अब बड़ी समस्या बनकर उभरा है। दरअसल प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। माध्यमिक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि अन्य अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जा सकता है।

दरअसल के अर्धवार्षिक परीक्षा में गणित व जीव विज्ञान के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच शुरू की थी। वहीं प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद भी परीक्षा आयोजित की गई थी।

वहीं अब माध्यमिक शिक्षा मंडल अब बड़ी कारवाई कर सकता है। इस मामले में कक्षा 12वीं के पेपर लीक और उसके शिक्षक सहित जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR कर सकता है। मध्यप्रदेश में कक्षा 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। बावजूद इसके कलेक्टर ऑफिस के मुताबिक कोचिंग संचालक ने पेपर लीक किए हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ FIR की जा सकती है। इसके अलावा कोचिंग संचालक के पिता परीक्षा प्रभारी हैं। जिसके कारण उन पर भी आरोप लग रहे हैं।

वही इससे पहले मामले के खुलासे के बाद कलेक्टर ने डीईओ को फटकार लगाई है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के परीक्षा प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिए हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश में यह पहला मामला नहीं है। जब परीक्षा से पहले परीक्षा के प्रश्न पत्र लिख कर दिए गए हैं। इससे पहले जुलाई में भी एक ऐसा वाक्य देखने को मिला था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद अभी सवाल उठता है कि अभी बोर्ड कक्षा 12वीं पेपर लीक मामले में DEO, शिक्षक और कोचिंग संचालक के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, 43 लाख को मिलेगा लाभ, शासकीय योजना में तेजी के होंगे प्रयास

MP SIDHI NEWS TEAM

 “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल संबोधन : भारतीय अर्थव्यवस्था भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर निरंतर अग्रसर, गांव- गरीब सशक्त, तो देश सशक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं 12वीं के परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि निकट,इसके पश्चात छात्रों को देना होगी लेट फीस, जल्द भरे फार्म

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!