24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नए साल में मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज 168 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, एक्टिव केसों की संख्या 600 के पार

नए साल में मध्य प्रदेश में कोरोना का तांडव जारी है। आज रविवार 2 जनवरी 2022 को 168 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 600 पार हो गई है और संक्रमण दर 0.20% के पार हो गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है।चिंता की बात ये है कि नाइट कर्फ्यू के बावजूद लगातार केस बढ़ रहे है और इंदौर हॉट स्पॉट बन गया है।

आज रविवार 2 जनवरी 2021 को 168 नए केसों में इंदौर में 80, भोपाल में 59, ग्वालियर में 6, छिंदवाड़ा में 2, सागर में 5, उज्जैन, खंडवा, जबलपुर में 1-1 पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 647 हो गई है।भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना फैल गया है। सिर्फ 14 दिन में प्रदेश में 633 और भोपाल में 146 मरीज बढ़ गए। वर्तमान में भोपाल में 90 तो इंदौर में 300 के करीब एक्टिव केस हैं।इससे पहले शनिवार को 124 नए केस मिले थे।

इधर, नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मान चुके हैं कि प्रदेश में तीसरी लहर आ चुकी है, सभी को सजग और सतर्क रहना है।आज क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते है । भीड़ भाड वाले कार्यक्रमों में रोक लगाई जा सकती है।वही सोमवार से शुरु हो रहे वैक्सीनेशन अभियान को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के करीब 49 लाख 27 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है, जिसके लिए प्रथम चरण में पहले दिन 12 लाख बच्चों का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

लव मैरिज : चरित्र शंका में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

MP SIDHI NEWS TEAM

15 सितंबर से मध्य प्रदेश में खुलेंगे सभी कॉलेज, लेकिन पहला डोज लगवाना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!