27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100वां प्रसारण जिले के 1036 बूथों में समारोह पूर्वक उत्सव के रूप में हजारों की संख्या के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा सांसद रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान ने सैकडों लोगों के साथ सुना और कार्यकर्ताओं को संबोधित किय।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे धौहनी विधानसभा के पोडी मंडल के भूत क्रमांक 677 में, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा बूथ 31 अमरवाह, मंडल सेमरिया, लोक सभा सांसद श्रीमती रीती पाठक बूथ 44, कड़ियार, मंडल सोनवर्षा, सीधी विधायक पंडित केदार नाथ शुक्ला बूथ 209, वार्ड 05, मंडल सीधी नगर में, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा वार्ड 12 के बूथ क्रमांक 231में, इंद्र शरण सिंह चौहान सेमरिया मंडल के बूथ क्रमांक 10 में पार्टी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सुनकर उन्हें संबोधित किया।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के इतिहास का अविस्मरणीय पन्ना है। जिसमें देश के स्वाभिमान का प्रगटीकरण होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सभी जिले वासियों को मन की बात के सो वे एपिसोड की शानदार की शानदार सफलता की बधाई देते हुए कहा कि इस एपिसोड से देश की जनता जनार्दन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। 

लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम गैर राजनीतिक और जनता के स्वाभिमान को बढ़ाने वाला कार्यक्रम है। राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रसारण को किसानों, विद्यार्थियों, गरीबो, दलितों एवं बच्चों के लिए संजीवनी बूटी बताया। 

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि 100 वा एपिसोड हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस एपिसोड पर केवल देश में ही तारीफ नहीं हो रही है, बल्कि विश्वव्यापी संस्था यूनेस्को ने भी इसकी तारीफ के पुल वाले हैं। मन की बात राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि मन की बात के प्रति लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मन की बात से प्राप्त होती है। अच्छी बातें, अच्छे कार्य करने वाले लोग मन की बात के माध्यम से देश में सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न बूथों पर डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, रामप्रसाद बैश्य, बद्रीश मिश्रा, डॉ मनोज मिश्रा, विवेक कोल, अशोक पटेल, लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उईके, आग़ा मनसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, विनोद पटेल, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, तुषार धर द्विवेदी, श्रवण चौबे, जितेंद्र तिवारी, संदीप शर्मा, संजय सोनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा और मंडलों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में आमजन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर मन की बात कार्यक्रम का लाभ उठायें ।

Related posts

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को लेकर HC का बड़ा फैसला, राज्य शासन पर लगा 30 हजार रुपए का जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में अब टाक्टे तूफान का कहर, सतना में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, 3 झुलसे

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!