18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान : संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें

कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट (Corona third wave and new variants) की आशंका के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते आवश्यक सावधानियाँ रखना जरूरी है।कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएँ, यही बचाव का सबसे कारगर उपाय है। दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। संक्रमण के लक्षण वाले लोग तुरंत टेस्ट कराएँI

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपील की है कि तीसरी लहर जैसी किसी समस्या या आशंका को ध्यान में रखकर कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक उपायों पर अमल करें। मास्क लगाएँ, हाथों को समय-समय पर साफ करें और दूसरों से आवश्यक दूरी अवश्य बनाकर रखें। कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक भारत में इसकी उपस्थिति की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सावधानियाँ अत्यंत जरूरी है।  कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। दिसम्बर माह तक वैक्सीन के दोनों डोज प्रदेश के सभी नागरिकों को लगाना हमारी प्राथमिकता है। यही कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी लेकिन संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें। दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार (India Government) के सर्विलांस नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। दूसरे देशों से आने वाले व्यक्तियों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की है।जिन लोगों को संक्रमण के जरा भी लक्षण दिखते हैं, वे तुरंत टेस्ट करवाएँ। बिल्कुल भी असावधान न रहें, संक्रमण फैलने से रोकने के जो आवश्यक नियम हैं, उन सबका पालन करें। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि तीसरी लहर न आ पाएI

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला सहकारी बैंक का जनरल मैनेजर डेढ लाख रु. की रिश्वत लेते रंगेहाथ हुए गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 5533 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!