24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 5533 नए कोरोना पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस

मध्य प्रदेश में फरवरी 2022 महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के नीचे पहुंच गई है। आज 5 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 5533 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 8 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 47 हजार (MP Corona Active Case) के पार गई है। राहत की बात ये है कि 8558 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 7.09% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

आज 5 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 5533 नए कोरोना पॉजिटिव में से भोपाल में 1098, इंदौर में 679, जबलपुर में 390, सागर में 131 और ग्वालियर में 119 बाकी अन्य जिलों में मिले है।  इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 47986 हो गई है। इसके साथ ही 8 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 2, भोपाल में 1, जबलपुर, टीकमगढ़, खरगोन और धार में 1-1 की मौत हुई है।

विवाह आयोजन में 250 लोगों की सीमा समाप्त

राज्य शासन (MP Government) द्वारा कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों को मिलाकर 250 लोगों की अधिकतम उपस्थिति की सीमा को समाप्त कर दिया है। विवाह आयोजन के दौरान मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।इस आशय के निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने जारी कर सभी कलेक्टर्स (Collector) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएँ यथावत लागू रहेंगी।

 अभी तक 8 लाख 72 हजार 456 मास्क वितरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में 3 फरवरी तक 8 लाख 72 हजार 456 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा “रोको-टोको” अभियान में अभी तक 7 लाख 72 हजार 228 घरों में संपर्क किया जा चुका है। लगभग 11 हजार 858 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं। मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहरों में होर्डिंग और वॉल-पेंटिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related posts

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, जनपद CEO-पटवारी सहित 11 निलंबित, 9 को नोटिस जारी, 888 के लाइसेंस निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

मैं कांग्रेसी था, हूँ और रहूँगा,सौजन्यता और सदभाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं,विचारधारा पर मतभेद भले हों लेकिन मनभेद नहीं-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!