29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशसीधी दपर्ण

एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी

केंद्र सरकार तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने के लिए एक ही बिल लोकसभा में पेश करेगी

केंद्र सरकार तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने के लिए एक ही बिल लोकसभा में पेश करेगी. इस बिल का नाम  Farm Laws Repeal Bill 2021 होगा. बिल को कल कैबिनेट की मंज़ूरी मिल सकती है और शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यानि 29 नवंबर को लोकसभा में इसे पेश किए जाने की संभावना है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. इन तीनों ही कानूनों के विरोध में किसान एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं और कानून की वापसी के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनानी की मांग कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद भी किसान संगठनों का कहना है कि जब तक तीनों ही कानूनों को संसद से रद्द नहीं किया जाता है और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता है हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. इसके अलावा भी कई और मांगें किसान संगठनों ने सरकार के सामने रखी है.

पीएम मोदी ने 19 नवंबर को देश के नाम संबोधन में कहा था, ”इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.’’ पीएम ने कहा, ”मैं देशवासियों से माफी मांगते हुए सच्‍चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्‍या में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्‍य खुद किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए.”

Related posts

सीधी-रीवा मोहनिया टनल के पास भीषण सड़क हादसे का आरोपी श्यामलाल रावत गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 8 घंटे चली पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

अधिवक्ताओं ने मनाया भाजपा की चुनावों में जीत का जश्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!