27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

नल जल योजना को लगा ग्रहण, पानी के लिए भटक रहे ग्रमीण….

सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ मे करोड़ों की लागत से नल जल परियोजना लगाई गई कि ग्रमीणों को पानी मिलेगा किन्तु परियोजना लगने के कुछ ही दिनों मे भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई,
कहने को तो पूरे गांव मे ही पाइप लाइन डाली गई लेकिन वो पाइप लाइन केवल जमीन मे दफन होकर रह गई।
यही नही गांव मे सड़क के किनारे वाटर लेवल कम होने से नलकूप सफल नही हैं वहाँ तो लोग पानी के लिए किलोमीटर चक्कर लगाते हैं तब जके पानी नसीब होता है। इस संदर्भ मे सब इंजीनियर पी. एच.ई. चुरहट से बात करने पर बोला गया कि ये परियोजना पूरी तरह से पंचायत हो हैण्ड ओवर की जा चुकी है वो समूह बनाकर उसको संचालित कराएं।
इसी कड़ी मे दूसरे ओर सरपंच हनुमानगढ़ से बात करने पर बोला गया की हमे विभाग द्वारा कोई लिखित आदेश नही मिला कि इसे पंचायत संचालित करे ऐ कहकर अपना पल्ला झाड़ लिए। लेकिन हकीकत ये है कि पंचायत एवं पी. एच. ई. विभाग की इस लड़ाई मे आम जनता प्यासी मर रही है। इसका जबाब दार कौन होगा। प्रशासन पर सवालिया निशान बना हुआ है ?

हनुमानगढ़ से विजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 275 नए कोरोना संक्रमित मिले, 107 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 183 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 148 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री सईद अहमद के मुख्य अतिथि में 8 अगस्त को होगी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!