25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपीगण की जमानत निरस्त कर जेल भेजा

न्यायालय जेएमएफसी मझौली ने आरोपीगण रामा बैगा, राजपूत बैगा पिता रामा बैगा एवं कुसुमकली बैगा पति रामा बैगा की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा।

बताया गया कि दिनांक 17.09.2021 को समय शाम 05:00 बजे जब फरियादी मानसी नामदेव हैंडपंप में पानी भरने गई, तो तीनों आरोपीगण उसके साथ मां-बहन की गाली देते हुए लाठी से मारपीट किए। जब वह भाग कर आई तो आरोपीगण उसके घर के अंदर घुस कर मारपीट किए, जिससे हाथ व पैर में चोट आई। जब उसकी लड़की अनीता बीच-बचाव की तो आरोपीगण ने उसके साथ भी मारपीट किया तथा फरियादी के घर का टी.व्ही. तोड़ दिया, जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने अपराध क्रमांक 134/21 अंतर्गत धारा 294, 323, 506, 427, 452 व 325 भादवि के आरोप में थाना कुसमी पर लेखबद्ध कराई। आरोपीगण की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन का एडीपीओ मझौली श्री घनश्याम प्रजापति द्वारा अपने विधिक तर्कों से पुरजोर विरोध किया। परिणामत: न्या‍यालय द्वारा आरोपीगण को जेल भेजा गया।

Related posts

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के साथ सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का होगा क्रियान्वयनः- सी0एम0एच0ओ0

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!