25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

रात को गर्ल फ्रेंड से मिलने आये बॉयफ्रेंड का गोली मारकर हुई हत्या

मधेपुरा में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना के वार्ड 14 की है। रात में जब युवक प्रेमिका के घर पहुंचा तभी उसके घर वाले जग गए। युवक ने बाइक से भागने की कोशिश भी की लेकिन युवती के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। पुलिस को अभी तक युवक के घर वालों से कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, छोटू के दोस्त जाय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम दिनेश साह का पुत्र छोटू साह (25) सोमवार शाम मेला देखने की बात कह कर उसकी बाइक लेकर निकला था। वह अपने जीजा के यहां भिरखी में रामनवमी का मेला देखने जा रहा है लेकिन वह कहीं और चला गया। अब उसकी हत्या हो गई।


लड़की के घर वाले जाग गए

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान लड़की के परिवार वाले अचानक जाग गए। छोटू अपनी बाइक स्टार्ट का भागने की कोशिश किया लेकिन कुछ लोग उसका पीछा कर राजीव पेट्रोल पंप के पास दबोच लिया और उसे गोली मार दी। उसके साथ गुस्साए लोगों ने छोटू के चचेरे भाई को भी पकड़ लिया। इस युवक को पुलिस ने हिरासत में रखा है। इसके अलावे अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी पुलिस इस संबंध में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक पक्ष के तरफ से शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

विदेशी MBBS छात्रों पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, विवेक तन्खा का पलटवार- ना गिराए देश और छात्र का मनोबल

MP SIDHI NEWS TEAM

7 लाख हड़पने के बाद ब्लैकमेल करती थी, हारा हुआ शिक्षक करने लगा सुसाइड, तो बेटे ने महिला को हटा दिया रास्ते से

MP SIDHI NEWS TEAM

जीत के नशे में निकाला जुलूस,देश विरोधी गाने बजाए ‘नया पाकिस्तान आया’,प्रधान समेत 6 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!