28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

रैगांव में कांग्रेस की जीत मतदाताओं के संकल्प की जीत है,अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी लोग भाजपा को समझ गये हैं और उससे भारी नाराज हैं -अजयसिंह

सीधी 10 नवम्बर, 2021 पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक कांग्रेस जन एकता के साथ भाजपा को हराने के लिए कमर कस ले तो 2023 में कमलनाथजी के नेतृत्व में होने वाले चुनावों में फिर से कांग्रेस सरकार बनायेगी| रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है|

अजयसिंह आज कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रैगांव में आयोजित एक बड़ी सभा में मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे थे| उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की श्रीमती कल्पना वर्मा की जीत सिर्फ आप सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संकल्प की वजह से मिली है| इस जीत से दिल्ली तक यह सन्देश गया है कि जनता अब भाजपा को समझ चुकी है और वह उनकी सरकार से भारी नाराज है|

अजयसिंह ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि आखरी के दो दिन भाजपा और आरएसएस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या क्या नहीं किया| मेरे पास पैसा बांटने की सैकड़ों शिकायतें आई हैं| यदि यह सब न हुआ होता तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि कल्पना वर्मा जी 20 हजार से ज्यादा मतों से विजयी होतीं| अजयसिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकारों में कोई वर्ग खुश नहीं है| किसान नाराज है, युवा नाराज हैं, अधिकारी परेशान हैं| तो फिर खुश कौन है? खुश हैं तो सिर्फ भाजपा के लोग | पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बेतहाशा बढ़ा दिया है| हर आदमी परेशान है| चुनाव के पहले भाजपा ने झूठे वादे किये थे कि महंगाई कम करेंगे| लेकिन हुआ उल्टा| हमें 2023 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लेना है| चुनाव के लिए आज से ही जुट जाना है| जनता के बीच अभी से पहुँच कर उन्हें भाजपा की असलियत समझाना है| विंध्य से भाजपा को हराने की शुरुआत हो चुकी है| यहाँ की जनता ने शिवराज सरकार को आइना दिखा दिया है| इसके लिए मैं रैगांव विधान सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ|

Related posts

शादी से किया मना तो प्रेमिका के साथ रहने के लिए करवाने लगा लिंग परिवर्तन, ट्रीटमेंट बीच में रोका

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में होगी शराबबंदी-पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!